: धीरज को प्रमोशन : जम्मू से प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक न्यूज प्वाइंट के अमृतसर कार्यालय में फेरबदल किया है. करीब तीन महीने पहले अमृतसर में तैनात किए भावुक गुप्ता को ब्यूरो चीफ के पद से हटाकर सीनियर रिपोर्टर पंकज शर्मा को नया ब्यूरो चीफ बनाया गया है. पंकज शर्मा को सर्कुलेशन और विज्ञापन की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. सीनियर फोटोग्राफर धीरज शर्मा को चीफ फोटो जर्नलिस्ट पद पर नियुक्त किया गया है. धीरज पहले भावुक के अधीन फोटोग्राफर के तौर पर काम कर रहे थे, लेकिन अब पंकज शर्मा के साथ चीफ फोटोग्राफर की भूमिका निभाएंगे. पंकज शर्मा न्यूज प्वाइंट से पहले दैनिक जागरण, अमृतसर में दस साल स्टाफ रिपोर्टर के पद पर कार्यरत रहे. वह कालेज समय में एनएसएफ छात्र संगठन में बतौर अध्यक्ष की भूमिका भी निभा चुके हैं.
राजस्थान में पीटीआई के ब्यूरो चीफ डॉ. यश गोयल का तबादला मुंबई के लिए कर दिया गया है. वे पिछले कई साल से जयपुर में रहकर अंग्रेजी समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए काम कर रहे थे. डॉ. गोयल पत्रकार होने के साथ साथ अच्छे साहित्यकार भी हैं. उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं.












anuj sharma
December 8, 2010 at 3:31 pm
pankaj ji badhayi ho…… apki mehnat k chalte he app is mukam tak pahunche ho…