Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

पंकज सुबीर और कुणाल को ज्ञानपीठ का नवलेखन पुरस्‍कार

[caption id="attachment_19042" align="alignleft" width="85"]पंकज सुबीरपंकज सुबीर[/caption]सीहोर के युवा कहानीकार एवं कवि पंकज सुबीर तथा दिल्‍ली के युवा कथाकार कुणाल सिंह को संयुक्‍त रूप से भारतीय ज्ञानपीठ नवलेखन पुरस्‍कार आज दिया जाएगा. यह पुरस्‍कार पंकज को उनके उपन्‍यास ‘ये वो सहर तो नहीं’ के लिए दिया जा रहा है. यह पुरस्‍कार भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा युवा साहित्‍यकार को प्रदान किया जाता है. पंकज एवं कुणाल को यह पुरस्‍कार शाम पांच बजे नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान में चल रहे पुस्‍तक मेला के सभागार में दिया जाएगा.

पंकज सुबीर

पंकज सुबीर

सीहोर के युवा कहानीकार एवं कवि पंकज सुबीर तथा दिल्‍ली के युवा कथाकार कुणाल सिंह को संयुक्‍त रूप से भारतीय ज्ञानपीठ नवलेखन पुरस्‍कार आज दिया जाएगा. यह पुरस्‍कार पंकज को उनके उपन्‍यास ‘ये वो सहर तो नहीं’ के लिए दिया जा रहा है. यह पुरस्‍कार भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा युवा साहित्‍यकार को प्रदान किया जाता है. पंकज एवं कुणाल को यह पुरस्‍कार शाम पांच बजे नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान में चल रहे पुस्‍तक मेला के सभागार में दिया जाएगा.

पुरस्कार समारोह में देश के शीर्ष आलोचक डॉ. नामवर सिंह, सुप्रसिद्ध कहानीकार चित्रा मुदगल, नया ज्ञानोदय के संपादक रवीन्द्र कालिया भी उपस्थित रहेंगें. भारतीय ज्ञानपीठ ने इस वर्ष को उपन्यास वर्ष घोषित करते हुए यह पुरस्कार किसी युवा लेखक के पहले उपन्यास को दिये जाने का निर्णय लिया था. इसके लिये एक चयन समिति डॉ. नामवर सिंह की अध्यक्षता में बनाई गई थी. जिसमें डॉ. गंगा प्रसाद विमल, रवीन्द्र कालिया, आलोचक डॉ. विजय मोहन सिंह, कथाकार चित्रा मुद्गल, कथाकार अखिलेश शामिल थे. देश भर से प्राप्त पांडुलिपियों में से चयन करके ये पुरस्कार प्रदान किया जाना था. उल्लेखनीय है कि कहानी तथा उपन्यास के क्षेत्र में पहली बार यह पुरस्कार मध्यप्रदेश के खाते में आया है. इससे पहले कविता के लिये यह पुरस्कार मध्यप्रदेश को एक बार मिल चुका है. सुबीर को यह पुरस्‍कार मिलने से सीहोर में खुशी का माहौल है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Abhshek Sharma Bhopal

    January 3, 2011 at 12:42 pm

    पंकज जी को नए वर्ष एवं सम्मान की बधाई , ये तो होना ही था आगे-आगे देखिये होता है क्या .पंकज जी ने सीहोर ही नहीं मध्य प्रदेश का गौरव बढाया है .शुभकामनायें . अभिषेक,मुन्ना आदि ,भोपाल

  2. rahuladityarai

    December 29, 2010 at 10:56 am

    pankaj ji ko bahut bahut badhai.mp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...