पंजाब केसरी, जम्मू से रवींदर शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने अपनी नई पारी दैनिक भास्कर, अमृतसर के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी रिपोर्टर बनाया गया है. पंजाब केसरी, जम्मू में खराब माहौल के चलते पिछले तीन महीनों में चार रिपोर्टरों ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि रवींदर ने भी खराब वर्किंग माहौल के चलते ही पंजाब केसरी को बॉय कहा.











