तीन खबरें हैं। जालंधर से प्रकाशित पंजाब केसरी के हरियाणा संस्करण के महाप्रबंधक कुलदीप श्योरान ने चार रोज पहले संस्थान को बाय कह दिया है। वे करीब १० साल से इस संस्थान से जुड़े हुए थे। संस्थान में वे साल–दर साल सफलता की सीढियाँ चढ़ते रहे। पहले वे समाचार सम्पादक रहे और फ़िर हरियाणा संस्करण के मुखिया बन गये। सूचना है कि वे हरियाणा में सांध्य दैनिक के फार्मूले को भुनाकर हरियाणा के मीडिया जगत में हलचल मचाने की जुगत में हैं।
जनक अटवाल अब हरिभूमि में
एक मेल के जरिए जानकारी दी गई है कि दैनिक जागरण के फतेहाबाद में ब्यूरो प्रमुख रहे जनक अटवाल फतेहाबाद छोड़ कर सिरसा में दैनिक हरिभूमि के ब्यूरो प्रमुख बन गये हैं। अटवाल पंजाब केसरी के जालंधर कार्यालय में, दैनिक भास्कर हिसार में और फतेहाबाद से दैनिक ट्रिब्यून के संवाददाता रहे हैं।
नई दुनिया, रायपुर में ट्रेनी सब एडीटर गुलाब राज ने यहां से इस्तीफा देकर साधना के आने वाले चैनल में ज्वाइन कर रहे हैं। यहां से कुछ और लोग भी इस्तीफा देने की तैयारी में हैं।











