: ‘कांग्रेस का भोंपू चैनल’ नाम से कुख्यात इस चैनल को अकाली राज में दरबदर होना पड़ा : मुश्किलें इतनी बढ़ीं कि पड़ोसी राज्य में भी भटकना काम न आया : लाखों रुपये का पेमेंट न मिलने से नाराज हैं इससे जुड़े मीडियाकर्मी : भड़ास4मीडिया को एक मेल के जरिए मिली सूचना के मुताबिक एसटीवी एंटरप्राइजिज का पंजाब टुडे न्यूज चैनल बंद हो गया है. चैनल पिछले 4 दिनों से यह चैनल ऑफ एयर है. सूत्रों के मुताबिक कंपनी को थाई कॉम सेटिलाइट, जिसके नेटवर्क पर ये चैनल चल रहा था, को 80-90 लाख रुपये का भुगतान करना है. चैनल के कर्ताधर्ता काफी टाइम से उपग्रह का रेंट नही दे पाए थे और टालमटोल करते आ रहे थे.
पंजाब टुडे चैनल के एक बड़े अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि देनदारियां ज्यादा होने की वजह से सेटिलाइट का भुगतान नहीं हो पाया है इसलिए थाई कॉम ने चैनल दिखाना बंद कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक चैनेल के सीईओ और चीफ एडिटर प्रदीप शर्मा ने दो हफ्ते पहले ही दफ़्तर आना बंद कर दिया था. जो लोग दिल्ली के साऊथ एक्सटेन्सन स्थित दफ्तर में काम कर रहे थे, उनको यह कह कर बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है कि जल्द ही उनका भुगतान कर दिया जाएगा.
गौरतलब है कि पंजाब में कांग्रेस के भोंपू के नाम से महशूर पंजाब टुडे चैनल के बुरे दिन उसी दिन से शुरू हो गये थे जिस दिन से प्रकाश सिह बादल मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे थे. कांग्रेस के राज में इस चैनल की पंजाब में तूती बोलती थी. तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के राज मे इस चैनेल पर अकाली दल की कोई भी खबर प्रसारित नहीं होती थी. बादल परिवार इससे ख़ासा नाराज़ था. इसलिए सत्ता में आते ही सबसे पहले चैनल को पंजाब में एक तरह से बंद ही कर दिया गया था.
पंजाब से बेघर होने के बाद चैनल के कर्ताधर्ताओं ने पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश और हरियाणा का रुख किया. काफी समय तक पंजाब टुडे पर इन राज्यों के बुलेटिन भी प्रसारित होते रहे. हालांकि चैनेल का लाइसेन्स पंजाब टुडे के नाम से था पर इसे हिमाचल टुडे कह कर चलाया जाता रहा. सूत्रों की माने तो चैनल ने जिन लोगों को काम पर रखा था उनको कई सालों से भुगतान नहीं किया गया है. एक दो मामले तो कोर्ट में भी लंबित है. एसटीवी को अकेले हिमाचल प्रदेश में ही अपने स्टाफ को लाखों रुपये के महनताने का भुगतान करना है. चैनल की कार्यप्रणाली से तंग कुछ पत्रकारों ने तो मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिल कर शिकायत करने का फैसला किया है.












KD Jai Bharat
October 4, 2010 at 10:17 pm
Employees ko payment ho ya nahin, satellite ka payment ho ya nahin lekin aap is channel ke malikon ke that dekhenge to dang rah jayenge. Rahi baat off air hone ki to yeh is group ke channels ka purana itihas raga hai, Harayana me bhi jab tak congress ki sarkar hai tab tak theek hai varna Haryana News bhi band ho jayega.
……………
kishore sharma,reporter Punjab Kesri, Pehowa
October 5, 2010 at 12:34 am
iss chanal ke hayana mein CEO mr. Sanjay………. ke rahte haryana mein bhi iska bantadhar nischit h kayunki unme bhi insaan ko parkhne ki samajh nahi h. ek adiyal adikari ke rahte channel kabhi tarakki nahi kar sakta. Bhagwan se prarthna h ki haryana mein bhi ye channel jaldi band ho jaye.
Bijay Singh.Jamshedpur
October 5, 2010 at 3:58 am
YE TO HONA HI THA.
ashoo
October 5, 2010 at 4:23 am
fist deserve than desire
arvind
October 5, 2010 at 6:36 am
ये कमेंट डिलीट कर दिया गया है क्योंकि कई लोगों पर बिना प्रमाण कई तरह के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. जिन सज्जन ने भी कमेंट लिखा, उनसे अनुरोध है कि वे अपने नाम पहचान के साथ पूरे प्रकरण के बारे में लिखकर भेजें, उसे प्रकाशित किया जाएगा.
-एडिटर, भड़ास4मीडिया
arvind
October 5, 2010 at 6:38 am
यशवंत जी मैं चाहता हूं कि आप ये कमेंट जरूर छापें….. देखिए आप लोगों को अपनी बात रखने का एक प्लेटफार्म दे रहे हैं…. जो काफी सराहनीय है… इतना तो कम से कम एलाउ होना ही चाहिए….
raj
October 6, 2010 at 5:00 am
Jk jain eak dalla thaa aur dalali kar key Punjab main channel chala raha thaa, ho sakta hai aaj kal CWg mai ja kar dalali kar raha ho.Journalism key naam par klank hai yeh admi.
ajeet
October 6, 2010 at 7:41 am
ये कमेंट भी डिलीट किया जा रहा है क्योंकि…
जिन सज्जन ने अरविंद नाम से कमेंट किया है, उन्हीं ने नाम बदलकर अजीत नाम से कमेंट किया है. क्योंकि दोनों की आईपी एड्रेस एक है 119.82.77.194
अनुरोध है कि कमेंट करके ही बहादुरी न दिखाएं. हिम्मत हो तो नाम पहचान के साथ सामने आकर लिखें, उनके लिखे को हर हाल में प्रकाशित किया जाएगा. पीठ पीछे से वार करने की कायराना प्रवृत्ति, जो पत्रकारिता में भारी पैमाने पर है, कि हम निंदा करते हैं.
एडिटर, भड़ास4मीडिया
rakesh
October 8, 2010 at 8:16 am
yeshwantji– sari tippani bilkul sahi pr Sanjay Dwivedi k bare mn galat— behad jankaar journalist hn sanjayji or behave bhi lajawaab.. pr yahan kyu tike hn malum nhn
DHARMENDRAS SRIVASTAV
October 24, 2010 at 4:27 am
JK JAIN PATRAKARITA SE JUDE HAZARON BEROJGARO KI JINDAGI SE KHILWAD KAR RAHA HAI.UP ME BHI 3 YEAR PAHALE “UP NEWS “KE NAM SE CHANNEL CHALAYA.BAD ME BINA KISI SUCHANA KE EKAEK CHANNEL BAND KIYA.MERE JAISE SAKADON LOG BEROJGAR HUE.MAI BHI ” UP NEWS” KA EASTERN UP KA BUREAU CHIEF THA.Rs.1.5LAKH SE JYADA MERI SALARY BAKI HAI.AAJ TAK BHUGTAN NAHI KIYA.JK JAIN KO TO KARI SAZA MILANI CHAHIYE.
dharmendra srivastav,azamgarh(UP)
October 25, 2010 at 1:35 am
yashvant ji,
kal mane apana comment bheja tha.kyon nahi liya gaya.JK jain patrakarita se jude logon ki jindagi barbad kar raha hai.achhe-achhe patrakaron ko sabjbag dikhakar logo ko sarak par kar diya.JAIN ne U.P.me UP NEWS channel chalaya.phir 1 sal ke andar band kar diya.saikado patrakar beghar ho gaye.lakho rupaya baki lagaya .kisi ko vetan nahi diya.mai bhi eastern up ka bureau incharg tha.azamgarh me office thi.1.56 lakh se jyada bakaya ho gaya.paisa nahi diya.aise malik ke virudh sarkar ko sakht se sakht karrvahi karani chahiye taki berojgaro ki jindagi barbad na kar sake.dharmendra srivastav azamgarh.mob-9918300699