Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पत्रकारिता की छात्रा को उसकी सहपाठी ने सरेआम पीटा

फरीदाबाद : शहर की एक डीम्ड युनिवर्सिटी में शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई। मामूली बात पर एक छात्रा को उसकी सहपाठी छात्रा ने अपनी दो बहनों और रिश्ते में भाई व उसके दोस्तों के साथ मिलकर जमकर पीटा। यह वाकया युनिवर्सिटी के गेट पर हुआ। उस दौरान वहां सिक्योरिटी गार्ड दजर्नों छात्र-छात्रएं मौजूद थे। लेकिन किसी ने छात्र को बचाने का प्रयास नहीं किया।

फरीदाबाद : शहर की एक डीम्ड युनिवर्सिटी में शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई। मामूली बात पर एक छात्रा को उसकी सहपाठी छात्रा ने अपनी दो बहनों और रिश्ते में भाई व उसके दोस्तों के साथ मिलकर जमकर पीटा। यह वाकया युनिवर्सिटी के गेट पर हुआ। उस दौरान वहां सिक्योरिटी गार्ड दजर्नों छात्र-छात्रएं मौजूद थे। लेकिन किसी ने छात्र को बचाने का प्रयास नहीं किया।

बाद में वहां कॉलेज के अन्य स्टाफ और पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। पुलिस आरोपी छात्र-छात्राओं को हिरासत में लेकर चौकी ले आई। लेकिन बाद में आरोपियों के माफी मांगने और बदनामी के डर से छात्र और उसके परिवार ने शिकायत वापस ले ली। सेक्टर-18 की नमिता (बदला हुआ नाम) सूरजकुंड रोड स्थित मानव रचना डीम्ड युनिवर्सिटी से पत्रकारिता का कोर्स कर रही हैं। नमिता के मुताबिक दो दिन पहले कालेज की ही एक सहपाठी से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। जिसे लेकर दोनों में काफी वाद विवाद हो गया था। उस समय उनके अन्य दोस्तों ने मामला शांत करा दिया था। गुरुवार को वह कॉलेज गई। आरोप है कि पुरानी बात को लेकर अनंगपुर गांव की छात्रा अपनी दो बहनों और रिश्ते में भाई व उसके दोस्तों के साथ मिलकर उसे युनिवर्सिटी के गेट पर घेर लिया। छात्रा व उसकी बहनों ने नमिता के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।

हद तो तब हो गई जब छात्राओं के साथ आए युवकों ने भी उसे पीटना शुरू कर दिया। यह मारपीट करीब पांच मिनट तक चलती रही। इस दौरान वहां गेट पर खड़े सिक्योरिटी गार्ड और कॉलेज के अन्य छात्र मूक दर्शक की भांति वहां तमाशा देखते रहे। बाद में इसकी सूचना लगने पर कॉलेज के स्पोर्ट्स टीचर वहां पहुंच गए और छात्रा को उनके चंगुल से छुड़ाया। इसकी सूचना मिलते ही सेक्टर-46 चौकी प्रभारी चमन और अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए। आरोपी छात्र और छात्राओं को हिरासत में लेकर चौकी ले आए। कुछ देर में वहां दोनों पक्षों के अन्य लोग भी पहुंच गए। आरोपी छात्र और छात्राओं के माफी मांगने और बदनामी के डर से छात्रा ने अपनी शिकायत वापस ले ली। उधर युनिवर्सिटी के पत्रकारिता विभाग के प्रभारी डॉ. अतानू महापात्र ने पूरे मामले की जांच कराये जाने की बात कही है। इनके मुताबिक दोसी छात्रों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साभार : हिंदुस्‍तान

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...