श्रीकांत पाण्डेय ने जर्नलिस्ट टुडे नेटवर्क से इस्तीफा दे दिया है. अब वे अध्यापन के क्षेत्र में उतर गए हैं. उन्होंने क्रिम्स मीडिया अकादमी से फैकल्टी के रूप में अपनी नई पारी शुरू की है. श्रीकांत इसके पहले दूरदर्शन और साधना न्यूज को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. स्वतंत्र पत्रकार के रूप में वे आज समाज के लिए भी लेखन करते रहते हैं.
जम्मू से प्रकाशित सांध्य अखबार राजधानी से सतीश शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सब एडिटर थे. उन्होंने अपनी नई पारी हिंदी दैनिक स्टेट टाइम्स के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी सब एडिटर बनाया गया है.
पंजाब केसरी, जम्मू से राजेश प्रभाकर ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. राजेश अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.











