Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकारिता के बाद अब राजनीति करेंगे धर्मेन्‍द्र

हिंदुस्तान, वाराणसी के सीनियर कापी एडिटर धर्मेंद्र कुमार सिंह जल्द पत्रकारिता छोड़कर राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाले हैं. धर्मेन्‍द्र 14 दिसम्‍बर को लखनऊ में कांग्रेस की सदस्‍यता ग्रहण करेंगे. इसके बाद पूरी तरह से राजनीति की दुनिया में रम जायेंगे. पिछले लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की बढ़ती ताकत को देखकर धर्मेन्‍द्र भी इसी रास्‍ते ही राजनीति की दुनिया में कदम रखने की कोशिश कर रहे हैं.

हिंदुस्तान, वाराणसी के सीनियर कापी एडिटर धर्मेंद्र कुमार सिंह जल्द पत्रकारिता छोड़कर राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाले हैं. धर्मेन्‍द्र 14 दिसम्‍बर को लखनऊ में कांग्रेस की सदस्‍यता ग्रहण करेंगे. इसके बाद पूरी तरह से राजनीति की दुनिया में रम जायेंगे. पिछले लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की बढ़ती ताकत को देखकर धर्मेन्‍द्र भी इसी रास्‍ते ही राजनीति की दुनिया में कदम रखने की कोशिश कर रहे हैं.

वैसे उनके परिवार का पहले से ही राजनीतिक बैकग्राउंड रहा है. उनके कई परिजन बसपा से भी जुड़े हुए हैं. धर्मेन्‍द्र चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के बगही ग्राम के रहने वाले हैं. इसलिए माना जा रहा है कि नए परिसीमन के बाद बने सैयदराजा विधानसभा से वे अपना भाग्‍य आजमायेंगे. धर्मेन्‍द्र दैनिक जागरण, वाराणसी के साथ भी काम कर चुके हैं. अभी तक उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा नहीं दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस ज्‍वाइन करने के बाद वे सक्रिय पत्रकारिता छोड़कर पूरी तरह राजनीति करेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Hasrat Hayat, Bhind (Chambal)

    December 13, 2010 at 12:37 pm

    sahi kar rahe bhiya………..

  2. prashant tripathi

    December 15, 2010 at 3:10 am

    bhaia aap jaha bhe rahenge sikhar apka ka hamesa intjar karega .best of luck

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...