Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकारिता दिवस पर बस्ती और इटावा में कार्यक्रम हुए

बस्ती (यूपी) से सूचना है कि हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर बस्ती प्रेस क्लब सभागार एवं जिला सूचना कार्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया. इसमें पत्रकारिता में कम होते हिन्दी के चलन पर चिन्ता व्यक्त की गयी. वक्ताओं ने अपने बच्चों को हिन्दी की शिक्षा देकर हिन्दी को उच्च स्थान दिलाने के विषय पर अपने विचार रखे और हिन्दी अखबारों में अंग्रेजी शब्दों के इस्तेमाल को हिन्दी और अंग्रेजी के साथ बलात्कार बताया.

बस्ती (यूपी) से सूचना है कि हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर बस्ती प्रेस क्लब सभागार एवं जिला सूचना कार्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया. इसमें पत्रकारिता में कम होते हिन्दी के चलन पर चिन्ता व्यक्त की गयी. वक्ताओं ने अपने बच्चों को हिन्दी की शिक्षा देकर हिन्दी को उच्च स्थान दिलाने के विषय पर अपने विचार रखे और हिन्दी अखबारों में अंग्रेजी शब्दों के इस्तेमाल को हिन्दी और अंग्रेजी के साथ बलात्कार बताया.

समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र ज्ञान सिंह ने सबको संबोधित किया. मुंबई से इण्डिया टीवी के सीनियर टेक्निकल मैनजर सुनील कन्नौजिया भी बोले. मजहर आजाद ने भी विचार व्यक्त किए. पत्रकार पं. दिनेश चन्द्र पाण्डेय, अनिल कुमार श्रीवास्तव, जयन्त मिश्रा, प्रकाश चन्द्र गुप्ता, आशुतोश मिश्र, दिनेश सिंह, संदीप गोयल, लक्ष्मी नरायन पाण्डेय, डा. सत्यव्रत, राजेन्द्र नाथ तिवारी, पंकज सोनी, कुलदीपनाथ, जिला सूचनाधिकारी डीपी त्रिपाठी, सलामुद्वीन कुरैशी, सत्येन्द्रनाथ मतवाला, आदि ने अपने विचार रखे. इस अवसर पर डीआईजी ज्ञान सिंह और इण्डिया टीवी के सीनियर टेक्निकल मैनेजर सुनील कन्नौजिया को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में पत्रकार तनवीर आलम, सैयद मजहर हुसैन, वसीम अहमद, महेन्द्र त्रिपाठी, राकेशचन्द्र ‘बिन्नू‘, सलीम बस्तवी, डा. रामकृष्णलाल ‘जगमग‘, सुनील पाण्डेय, स्कन्द शुक्ल, विनोद उपाध्याय,  बृजेश शुक्ल, धनंजय श्रीवास्तव, रमेश मिश्र, महुआ डाबर मिशन के लतीफ अन्सारी, जगदीश शुक्ल, प्रेमशंकर द्विवेदी समेत कई पत्रकार और समाजसेवी उपस्थित थे.

उधर, इटावा से खबर है कि उप्र जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन द्वारा प्रेस क्लव इटावा में पत्रकारिता दिवस सादगी के साथ मनाया गया. इस अवसर पर पत्रकारों को सदस्यता काई भी वितरित किये गये. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी दयाशंकर वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके की. मुख्य अतिथि ने जनपद के लगभग 50 सदस्यों को परिचय पत्र वितरित किये.

उन्होंने पत्रकारो को संबोधित भी किया. कार्यक्रम अध्यक्षता पत्रकार कैलाश अवस्थी ने की. पत्रकार दिवाकांत शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त किए. संचालन डा. सुशील सम्राट ने किया. कार्यक्रम में सुघर सिंह, मिलेन्द्र चौहान, ब्रजेन्द्र तिवारी, निशांत कुमार, अवधेश राठौर, प्रभाकर तिवारी, कमलेश कुमार, किशन बाबू, सूरज गोयल, पंकज शुक्ला, कृष्ण बिहारी तोमर, विवके कुमार यादव, ब्रजकिशोर, शिवम दुबे, मनोज दुबे, हरिओम त्रिवेदी, आशिफ खान, आनन्द गुप्ता, वीपी सिह, दिलफूल दिवाकर, गुलशन कुमार, अमर प्रकाश पाठक,  अवनीश यादव, राजीव शर्मा, गौरव गुप्ता, रिंकू तिवारी, प्रवेश शर्मा आदि पत्रकार उपस्थित रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...