Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पत्रकारों ने सीएम से जमीन मांगी

पांच एकड़ जमीन उपलब्ध कराए जाने एवं उस पर पत्रकार कालोनी बनाए जाने की मांग को लेकर काशीपुर मीडिया सेंटर से जुड़े दर्जनों पत्रकारों ने स्थानीय विधायक एवं बीसूका उपाध्यक्ष हरभजन सिंह चीमा के माध्यम से मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को एक ज्ञापन भेजा।

पांच एकड़ जमीन उपलब्ध कराए जाने एवं उस पर पत्रकार कालोनी बनाए जाने की मांग को लेकर काशीपुर मीडिया सेंटर से जुड़े दर्जनों पत्रकारों ने स्थानीय विधायक एवं बीसूका उपाध्यक्ष हरभजन सिंह चीमा के माध्यम से मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को एक ज्ञापन भेजा।

पत्रकार कालोनी के निर्माण की मांग मीडिया सेंटर लंबे समय से उठा रहा है। काशीपुर मीडिया सेन्टर के अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी, उपाध्यक्ष नवीन देउपा एवं महासचिव विकास गुप्ता के नेतृत्व में श्री काशीपुर चीमा से मिले पत्रकारों ने उनकी मांग सीएम तक यथाशीघ्र पहुंचा कर भूमि का आवंटन जल्द से जल्द कराए जाने की बात कही। चीमा ने आश्‍वस्‍त किया कि वह स्वयं मुख्यमंत्री निशंक से मुलाकात कर पत्रकार कालोनी की मांग जल्द से जल्द पूरा करायेंगे।

उन्होंने कहा कि पत्रकार द्वारा की गयी यह मांग पूरी तरह जायज है और उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि विश्वास है कि मुख्यमंत्री पत्रकारों की यह मांग अवश्य पूरी करेंगे।चीमा को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गयी है कि काशीपुर के कुण्डेश्वरी स्थित एस्कॉर्ट फार्म की भूमि में से पांच एकड़ भूमि काशीपुर मीडिया सेन्टर को पत्रकार कालोनी बनाये जाने को लेकर आवंटित की जाये।

ज्ञापन देने वालों में काशीपुर मीडिया सेन्टर के अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी, महामंत्री विकास गुप्ता, रविन्द्र धमी, दीप पाठक, उपाध्यक्ष जितेन्द्र बोहरा, नवीन देउपा, सचिव गजेन्द्र यादव, नवीन अरोरा, संगठन मंत्री अशोक सिंधवानी, आय-व्यय निरीक्षक राजेश शर्मा, उपसचिव जितेन्द्र सक्सैना टिल्लू, अफजाल खान, पीआरओ एफयू खान, कोषाध्यक्ष गुरविंदर सिंह चण्डोक, स्वंत्रात नवीन एड., नीरज गुप्ता, मुकुल मानव, शिव अवतार शर्मा, विनोद भगत, मदनलाल मिश्रा, मौ. आरिफ, भगीरथ शर्मा, विशाल सिंह, मौ. रफी, जुगल अरोरा, जसविंदर गांधी, प्रमोद, रोशन, अनिल शर्मा, सुरेश शर्मा, दीपक सिंधवानी, हेमंत मेहरा आदि शामिल थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. SHYAM TYAGI

    November 9, 2010 at 12:11 pm

    hme bhi zammen do………hum aane wale patrkar hai

  2. vikas gupta

    November 12, 2010 at 11:38 am

    kashipur media center dwara ki gai ye pehal patkaron ki ekta dikhati hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...