इस वक़्त आप लोगों से ना किसी चैनल का कोई ब्यूरो… ना रिपोर्टर और ना ही कोई पत्रकार मुखातिब है बल्कि इस वक़्त आप सभी से एक बेबस पिता… बाप बात कर रहा है और इस उम्मीद से कि आप सभी लोग कम से कम इस लाचार और बेबस पिता के दर्द को समझ कर इसकी मदद करेंगे…
आप सभी से इस बेबस लाचार और परेशान-हाल पिता की विनती है… गुजारिश है कि इस मुश्किल की घड़ी में मेरी मदद करें… मेरा बेटा शिखर कल सुबह तीन बजे से कानपुर से लापता है… हर तरफ उसे तलाश किया जा चुका है और तलाश किया भी जा रहा है लेकिन कहीं भी कोई सफलता नहीं मिल रही है… शिखर के पास पैसों के नाम पर कुछ भी नहीं है उसके हाथ खाली हैं… वह कहाँ और किस हाल में होगा… क्या कर रहा होगा… क्या खा पी रहा होगा… कुछ नहीं मालूम…
सिर्फ इतना ही समझा जा सकता है कि वह जहां भी ( बस अड्डे, रेलवे स्टेशन..कोई होटल ढाबा या किसी दुकान पर या किसी ऐसी जगह जहां रात गुजारने में कोई पूछताछ नहीं होती) मिलेगा, ऐसे ही बैठा मिलेगा? ऐसे में मुझ बेबस पिता को आप सभी से मदद की दरकार है… उम्मीद है कि एक पिता… एक बाप की बेबसी और परेशानी में आप मेरी मदद करेंगे.. आपकी मदद का हर पल मेरे लिये भगवान के पल के बराबर होगा…मैं बहुत ही निःसहाय हूँ ऐसे में आप मेरी मदद करें… शिखर के सम्बन्ध में पूरी जानकारी नीचे दे रहा हूँ…
लापता बेटे का नाम- शिखर उर्फ़ यश
पुकारने का नाम- यशु
उम्र- 14 साल
हुलिया- पतला दुबला बदन, रंग गेंहुआँ, और कद से 11-12 साल का प्रतीत होता है.. शिखर महरून रंग की टी शर्ट और क्रीम कलर की जींस और हाथ में घड़ी और पैर में सैंडिल पहने है… इसके अलावा शिखर के पास न तो कोई कपडे़ हैं और न पैसा… शिखर बोलने में बहुत ही शार्प और दिमाग का बहुत ही तेज़ है… शिखर के सम्बन्ध में अगर कोई जानकारी लगे तो कृपा करके नीचे नंबरों पर सूचना दें, महान दया होगी…
09956065018
07499096996
एक बेबस पिता
मनोज कुमार
महुआ न्यूज
कानपुर












saleem malik
June 29, 2011 at 9:45 am
bete ka photo hota to shayad madad karne walo ko aasani ho jati.
jagdeep yadav
June 30, 2011 at 5:05 am
Kripya beta ka photo bhi download kare Manoj ji………Mai Kolkata se journalist hoo….U can call me…..09239975099
anurag bajpai unnao
June 30, 2011 at 7:42 am
photo bina kaise pata lage ka ./………………………anurag bajpai jansandesh times unnao
anurag bajpai unnao
June 30, 2011 at 7:47 am
badhai ho aapka putra mil gaya ……anurag bajpai jansandesh times unnao
kunwar shahid
June 30, 2011 at 11:20 pm
u can upload ur son’s foto..
[email protected]