Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पत्रकार के हत्‍यारों तक शीघ्र पहुंचेगी पुलिस : विश्‍वरंजन

छत्तीसगढ़ के डीजीपी विश्वरंजन ने कहा है कि दैनिक भास्‍कर के पत्रकार सुशील पाठक हत्याकांड का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा. सुशील के हत्‍यारों के बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिल चुके हैं. हत्‍या का एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है तथा इससे जुड़े अन्‍य आरोपियों की तलाश जारी है.

छत्तीसगढ़ के डीजीपी विश्वरंजन ने कहा है कि दैनिक भास्‍कर के पत्रकार सुशील पाठक हत्याकांड का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा. सुशील के हत्‍यारों के बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिल चुके हैं. हत्‍या का एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है तथा इससे जुड़े अन्‍य आरोपियों की तलाश जारी है.

डीजीपी ने सुशील हत्‍याकांड के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इसकी गुत्‍थी सुलझ चुकी है. पकड़े गए आरोपी से मिली जानकारी के अनुसार इसमें दो या तीन और लोग शामिल हैं. जिनकी पुलिस तलाश कर रही है. उन्‍होंने कहा कि इनके पकड़ में आते ही सारे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. जांच पर कोई असर ना पड़े इसके लिए वे जांच की दिशा आरोपियो के बारे में कोई खुलासा अभी नहीं करेंगे.

गौरतलब है कि बिलासपुर के पत्रकार सुशील पाठक की हत्या के लगभग 20 दिन बाद भी लोग असली हत्‍यारों की गिरफ्तारी न होने से नाराज हैं. हत्‍यारों की गिरफ्तारी और पुलिस पर दबाव बनाने के लिए सर्वदलीय नागरिक मंच के बैनर तथा प्रेस क्‍लब के बैनर तले लोगों ने 10 को बिलासपुर के नेहरू चौक पर महाधरना देने का फैसला किया है. इन लोगों का कहना है कि पुलिस अब तक न तो सुशील का मोबाइल खोज पाई है और ना ही हत्‍या में इस्‍तेमाल पिस्‍टल. अगर पुलिस 10 तक इस हत्‍याकांड का खुलासा नहीं करती है तो इसके बाद रायपुर में भी धरना दिया जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...