Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पत्रकार को जेल भेजने से खफा पत्रकारों ने धरना दिया

: मामले की जांच पीयूसीएल की टीम करेगी : बेगूसराय के गढ़पुरा प्रखंड के एक दैनिक अखबार के संवाददाता सुरेन्द्र कुमार को माओवादी का पर्चा चिपकाने का अभियोग लगा पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। इसकी निन्दा प्रखंड के राजनीतिक दलों एवं स्वयंसेवी संगठनों ने की है। माकपा नेता राम किशोर राय, माले नेता उमेश बैठा, लोजपा के उमेश पासवान समेत कई ने पुलिस के इस कुकृत्य की भ‌र्त्सना की है। साथ ही आरोपी थानेदार उमाकांत, जमादार सिंगराहो एवं बखरी डीएसपी अरुण कुमार तिवारी को मुअत्तल करने की मांग की है। जिले के तमाम पत्रकारों और सामाजिक संगठनों ने घटना की निंदा की। गढ़पुरा के पत्रकार सुरेन्द्र किशोर को पुलिस द्वारा नक्सली पर्चे के फर्जी मामले में जेल भेजने के विरोध में सोमवार को जिले के पत्रकार सड़क पर उतर गये। पुलिसिया मनमानी के खिलाफ बैनर व तख्ती के साथ बड़ी संख्या में पत्रकारों ने शहर के शहीद स्थल से अम्बेदकर चौक तक प्रतिरोध मार्च निकाला जो अम्बेदकर चौक पहुंच धरना में तब्दील हो गया।

यहां धरना की अध्यक्षता जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र विवेक एवं संचालन अशांत भोला ने किया। भाकपा के पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि पत्रकारों को झूठे मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई पत्र व पत्रकारिता पर हमला है। पुलिस की इस मनमानी का पुरजोर विरोध किया जाएगा। पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा नेता अमरेन्द्र कुमार अमर और माकपा नेता अंजनी कुमार सिंह ने पुलिस की इस हरकत की कड़ी आलोचना की। सूचना अधिकार अभियान के संयोजक रंजन कुमार ने इसे जनतंत्र पर हमला बताया। लोजपा के संजय पासवान ने इसे पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा करते हुये पुलिस के खिलाफ आंदोलन चलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्रीमती शान्ति स्वामी, माकपा नेता अंजनी कुमार सिंह, पत्रकार गोपाल कुमार, दीपक कुमार दीप, स्मित पराग, गुणानंद मिश्र, पवन बंधु, घनश्याम झा, उत्पल,महफुजूर्र रशीद,अनुज कुमार वर्मा, भवेश कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, सुमित वत्स, निरंजन कुमार, श्रीकृष्ण मिश्र, विजय कुमार सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे।

धरना के उपरान्त पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल डीडीसी से मिल मांग संबंधी एक ज्ञापन सौंपा। इसमें एसपी का तबादला करने एवं डीएसपी बखरी तथा थानाध्यक्ष गढ़पुरा को निलंबित करने एवं कुकृत्य की अबिलंब जांच कराने की मांग करते हुए गिरफ्तार पत्रकार को रिहा करने को कहा है। गढ़पुरा के पत्रकार सुरेन्द्र किशोर की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के मामले की जांच पीयूसीएल की टीम करेगी। यह जानकारी पीयूसीएल के राज्य महासचिव रामाश्रय प्रसाद सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिये तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जिसमें महासचिव श्री सिंह के अलावा जिला महासचिव राममूर्ति प्रसाद सिंह एवं राज्य परिषद सदस्य वशिष्ठ कुमार अम्बष्ठ को शामिल किया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. vivek sharma

    November 24, 2010 at 1:41 pm

    i saulut ur missen.

  2. vivek sharma

    November 24, 2010 at 1:42 pm

    i saulut ur missen.news codeneter tv24 news chanel raj.

  3. shalin piyush

    December 6, 2010 at 2:41 pm

    patkarita par hamla aaj naya nahi hai kyonki hota kuchh nahi hai sirf tabadla ke, agar in police walo par bhi apradhik mukadma chalaya jae tabhi inki aankh khulegi, patrakar to apne daaitv ka nirvahan karta hai, zarurat hai kada kanun banane ka ,warna patrakarita khatam ho jaegi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...