Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मदद-अपील

पत्रकार को पत्नी के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए चाहिए साढ़े चार लाख

राजस्थान पत्रिका में सीनियर सब एडिटर के तौर पर जुड़े एक पत्रकार शिशिर शरण राही इन दिनों काफी परेशान हैं. उनकी पत्नी की किडनी खराब हो गई है और वो पीजीआई, लखनऊ में भर्ती हैं. पत्नी के पिताजी अपनी एक किडनी दान करने के लिए तैयार हैं. इस इलाज में करीब साढ़े चार लाख रुपये खर्च आने की संभावना है. शिशिर के पास इतने रुपये हैं नहीं. साथ ही वे प्रयास करके भी इतने रुपये का प्रबंध नहीं कर सके हैं.

राजस्थान पत्रिका में सीनियर सब एडिटर के तौर पर जुड़े एक पत्रकार शिशिर शरण राही इन दिनों काफी परेशान हैं. उनकी पत्नी की किडनी खराब हो गई है और वो पीजीआई, लखनऊ में भर्ती हैं. पत्नी के पिताजी अपनी एक किडनी दान करने के लिए तैयार हैं. इस इलाज में करीब साढ़े चार लाख रुपये खर्च आने की संभावना है. शिशिर के पास इतने रुपये हैं नहीं. साथ ही वे प्रयास करके भी इतने रुपये का प्रबंध नहीं कर सके हैं.

लाचारी की चरम अवस्था में शिशिर ने पत्रकार साथियों से अपील की है कि वे यथासंभव अगर मदद कर देंगे तो उनकी पत्नी की जान बच जाएगी. शिशिर का एक छोटा बच्चा है. हर तरफ से हारे शिशिर को उम्मीद की किरण अपने मीडिया जगत के साथियों से है. संकट की इस घड़ी में जब शिशिर को कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है, कोई उम्मीद की किरण नजर नहीं आ रही है, तब उन्होंने सभी मीडिया के लोगों से मदद करने की अपील की है.

भड़ास4मीडिया की तरफ से शिशिर शरण राही से जब उनके मोबाइल नंबर 09785549381 पर संपर्क किया गया और उनके मीडिया के करियर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वे करीब 12-13 वर्षों से मीडिया में हैं. बिहार के सिवान जिले के रहने वाले हैं. करियर की शुरुआत रांची में एक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. बाद में वे इंदौर चले गए जहां नवभारत में कुछ महीने तक रहे. सबसे ज्यादा काम उन्होंने दैनिक भास्कर, जयपुर में किया. वे करीब 9 वर्षों तक भास्कर में रहे. वे राजस्थान पत्रिका, जयपुर के साथ तीन वर्षों से हैं. शिशिर ने बताया कि वे बेहद परेशान हैं और पैसे की व्यवस्था के लिए ही जयपुर आए हुए हैं. वे 26 को लखनऊ पहुंचेंगे. उन्होंने भड़ास4मीडिया से अपील कि उनकी आर्थिक मदद यथासंभव कराई जाए.

शिशिर शरण राही का मोबाइल नंबर… 09785549381, शिशिर शरण राही का बैंक एकाउंट डिटेल….  shishir sharan rahi, saving account, 00541050284209, hdfc bank, c scheme branch, Jaipur (Rajasthan)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. praveen khariwal

    July 20, 2011 at 6:42 pm

    indore press club k saathio ne sankat ki es bela me shishir ko 50,000rs. ka sahyog karne ka nirnay liya he… halaki yeh rakam thodi he lekin our prayas jari rahegai…yeshwantji aap ko sadhuwad aap ne yeh suchna jari ke…

  2. अ सिन्हा

    July 21, 2011 at 5:44 am

    ज्यादा नहीं 500-1000 रुपये भी दें सभी पाठक तो काफी हो जाएगा. ना हो सके 100-200 ही डाल दें एकाउंट में. सिर्फ चेक काटना है राही के नाम और चेक के पीछे एचडीएफसी बैंक का डिटेल लिखकर किसी भी एचडीएफसी बैंक के ब्रांच या एटीएम के ड्राप बाक्स में डालना है.
    खुदा न करे कल को आपको भी इसकी जरूरत पड़ जाए.
    एक बात और सभी मेडिक्लेम जरूर कराएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...