राजस्थान के कवि एवं मीडियाकर्मी स्व. राजेन्द्र बोहरा की स्मृति में स्थापित राजेन्द्र बोहरा स्मृति काव्य पुरस्कार के तहत पांचवां पुरस्कार राजस्थान के जाने माने पत्रकार त्रिभुवन को उनकी पहली प्रकाशित काव्य कृति ”कुछ इस तरह आना” के लिये दिया जाएगा. पुरस्कार समारोह 31 अक्टूबर 2010 को जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब में आयोजित होगा। 2005 से आरम्भ हुए इस पुरस्कार में पांच हजार रुपये, शाल एवं स्मृति चिह्न भेंट किये जाते हैं. हिन्दी की पहली काव्य पुस्तक के लिये दिया जाने वाला यह पुरस्कार त्रिभुवन से पहले जगमोहन आजाद, प्रेमचंद गांधी, रामेश्वर द्विवेदी तथा भोलानाथ कुशवाहा को दिया जा चुका है।
स्व. बोहरा का जन्म 21 अक्टूबर 1946 को हुआ था और उनका निधन 27 अप्रेल 2005 को हुआ। उन्होंने आकाशवाणी और दूरदर्शन में तीन दशक तक काम किया। वे 1991 से 1994 तक बीबीसी लंदन में प्रोड्यूसर रहे लेकिन उनकी खास पहचान श्रमिक आंदोलन और साहित्य से थी। उनके दो काव्य संग्रह प्रकाशित हुए। पहला ”आओ पहाड़ पर चलें” 1982 में आया। दूसरा ”डर और उसके विरुद्ध” उनकी मृत्यु के बाद 2005 में प्रकाशित हुआ। उनके निधन के बाद उनके परिवार ने उनकी स्मृति में हिन्दी में प्रकाशित पहली काव्य कृति के लिये यह पुरस्कार स्थापित किया।
ऋचा बोहरा
संयोजक
राजेन्द्र बोहरा स्मृति काव्य पुरस्कार समिति












bhanwar
October 20, 2010 at 2:08 am
tribhuvanji vakai mai ache patrkar hai….
MJ Qureshi, bhopal
October 21, 2010 at 12:23 am
congts. tribuwan G……….
bharatpal singh
October 30, 2010 at 5:11 am
mubark ho sir, bahut-bahut badhai. mai aapko janardan kulshreshtha sir ke jarie janta hun.
bharat pal singh
kalptaru express
agra ( up ).
bhavpreetanand
March 17, 2011 at 6:48 am
dear sir
lakh lakh badhai