पूर्वांचल के एक सीमावर्ती जिले में एक अखबार के पत्रकार ने चिकित्सक को हड़काकर उससे दस हजार रुपये ऐंठ लिए. हुआ यह कि उक्त पत्रकार ने डाक्टर से पहले एबार्सन के केस के बारे में बात की. मामला दो हजार में तय हुआ. इस बातचीत को पत्रकार ने मोबाइल में टेप कर लिया. बाद में चिकित्सक की डिग्री को लेकर उसे जेल भेजवाने की धमकी देने लगा. जब चिकित्सक घबरा गया तो पत्रकार ने उससे एक लाख रुपये मांगे.
डर के मारे चिकित्सक ने पत्रकार को दस हजार रुपये दे दिए, लेकिन पत्रकार एक लाख से नीचे आने को तैयार ही नहीं हो रहा था. इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी, जिसके चलते वहां भीड़ जुट गई. मामला पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने जब पत्रकार के खिलाफ मामला लिखने की तैयारी शुरू की तो उसे गैस आ गया, वह धड़ाम से जमीन पर गिर गया. पत्रकार को जमीन पर गिरा देख पुलिस ने पैतरा बदल दिया. पत्रकार और चिकित्सक दोनों को थाने से भगा दिया.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.












Harishankar Shahi
August 11, 2011 at 3:26 pm
भाई जी कम से कम पत्रकार का नाम और जिला तो बता दें. हम भी पूर्वांचल के ही एक देश के सीमावर्ती जिले में रहते हैं. सोचा कहीं यह कांड हमारे आस पास तो नहीं हुआ है. वैसे ऐसे कांड और गुंडई तो यहाँ आम हैं.