पंचकूला : वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम सैलानी के निधन पर हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स ने शोक जताया है। यूनियन के अध्यक्ष संजय राठी जिला इकाई के पदाधिकारियों समेत सैलानी के गांव रैली स्थित आवास पहुंचे और उनके परिजनों से दुख साझा किया। राठी ने भरोसा दिलाया कि हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्ट की ओर से वे राज्य सरकार से ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद के लिए प्रयास करेंगे। उनकी इस बाबत उच्चाधिकारियों से सकारात्मक बात हुई है।
ईशान टाईम्स के संस्थापक संपादक संजय राय ने कहा कि सैलानी जी इस क्षेत्र के जाने-माने पुराने पत्रकार थे। उनके न रहने से इस क्षेत्र ने एक अच्छा पत्रकार खो दिया है। पंचकूला जिला इकाई के अध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता और महासचिव विनोद शर्मा ने सैलानी जी के बड़े भाई को भरोसा दिलाया कि वे घटना के पहले दिन से परिवार के साथ हैं और हमेशा उनके साथ रहेंगे। गुडग़ांव से पहुंचे हरि कौशिक ने बताया कि लेखन की वजह से सैलानी जी की अच्छी पहचान और साख है।
पंचकूला जिला पत्रकार इकाई ने जताया दुख : सचिवालय के प्रेस रूम में शोकसभा का आयोजन किया। इसमें दो दर्जन से ज्यादा पत्रकारों ने हिस्सा लिया। ज्यादातर लोगों ने सैलानी जी को अपना गुरु बताते हुए उनकी लेखन कला की सराहना की। इकाई के अध्यक्ष रोहित रोहिला और सुरेंद्र गोयल ने कहा कि सैलानी जी के निधन से जिला पंचकूला ही नहीं बल्कि देशभर के पत्रकारों को दुख हुआ है। बैठक में कहा गया कि उनके निधन से खाली हुए स्थान को जल्दी से नहीं भरा जा सकेगा।
शहीद भगतसिंह जागृति मंच की शोकसभा : शहीद भगतसिंह जागृति ने भी सैलानी के निधन पर शोकसभा की, जिस में मंच के पदाधिकारियों के अलावा अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया गया। मंच के अध्यक्ष जगदीश भगत सिंह ने बताया कि सैलानी जी उनके साथ काफी समय से जुड़े हुए थे और वे समय समय पर उन्हें विभिन्न कार्यक्रम करने की सलाह भी देते रहते थे। उनके न रहने से उन्होंने निजी तौर पर एक अच्छे मित्र को खो दिया है। मंच के पदाधिकारी डा. प्रदीप राठौड़ ने भी सैलानी को अच्छा पत्रकार बताते हुए उनके निधन पर दुख जताया है।












naresh chand
September 10, 2011 at 11:45 am
huj ka yah aacha paryas hai. mai isske liye sanjay rathee ko badhai deta hun unhone kuch din pehle bhi shyad kisi journilst ko madad dilwai thi. wo journilst ke leye isse terah kaam kerte rehe.