Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पत्रकार रामकिशोर को जिला बदर करने पर अमादा प्रशासन!

रामकिशोरमध्‍य प्रदेश के बैतूल जिला मजिस्ट्रेट विजय आनन्द कुरील के न्यायालय में राज्य सुरक्षा कानून के तहत चल रहे पत्रकार रामकिशोर पवांर के बहुचर्चित मामलें में गवाही के दौरान अधिवक्ता भारत सेन ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी पत्रकारिता जैसे महत्वपूर्ण विषय को समझते ही नही हैं। अधिकारी अंग्रेजी शासन काल की मानसिकता से ग्रसित होकर कार्य करते हैं। पत्रकारों पर फर्जी प्रकरण दर्ज करवाकर पत्रकारिता को नियंत्रित करने का प्रयास करते हैं, इससे लोकतंत्र का अहित होता हैं। इसका सीधा उदाहरण है पत्रकार रामकिशोर पवांर के साथ अपनाया जा रहा प्रशासनिक रवैया। उन्‍होंने आरोपी रामकिशोर पवांर को सुलझा हुआ पत्रकार बताते हुए उनकी तथा उनके द्वारा चलाए जा रहे मां ताप्ती अभियान की प्रशंसा की।

रामकिशोरमध्‍य प्रदेश के बैतूल जिला मजिस्ट्रेट विजय आनन्द कुरील के न्यायालय में राज्य सुरक्षा कानून के तहत चल रहे पत्रकार रामकिशोर पवांर के बहुचर्चित मामलें में गवाही के दौरान अधिवक्ता भारत सेन ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी पत्रकारिता जैसे महत्वपूर्ण विषय को समझते ही नही हैं। अधिकारी अंग्रेजी शासन काल की मानसिकता से ग्रसित होकर कार्य करते हैं। पत्रकारों पर फर्जी प्रकरण दर्ज करवाकर पत्रकारिता को नियंत्रित करने का प्रयास करते हैं, इससे लोकतंत्र का अहित होता हैं। इसका सीधा उदाहरण है पत्रकार रामकिशोर पवांर के साथ अपनाया जा रहा प्रशासनिक रवैया। उन्‍होंने आरोपी रामकिशोर पवांर को सुलझा हुआ पत्रकार बताते हुए उनकी तथा उनके द्वारा चलाए जा रहे मां ताप्ती अभियान की प्रशंसा की।

इसमें सबसे ज्‍यादा चौंकाने वाली बात यह है कि जिस रामकिशोर पवांर को रासुका में तामिल किए जाने की कोशिश की जा रही है, वह विकलांग हैं। कुछ वर्ष पहले एक सड़क हादसे में उन्‍हें गंभीर चोटें आईं थीं, जिसके बाद से वे शारीरिक रूप से किसी व्‍यक्ति को नुकसान पहुंचा सकने की स्थिति में नहीं हैं। प्रशासन उन पर रासुका के तहत कार्रवाई करने का कुत्सित प्रयास कर रहा है। रामकिशोर को गंभीर अपराध करने वाले अपराधियों की श्रेणी में रखा जा रहा है। जबकि ज्‍यादातर मामले उन पर 107/16 के हैं। इस तरह के जिन मुकदमों को प्रशासन द्वारा उन पर लगाया गया था, उनमें से ज्‍यादातर मामले में कोर्ट ने उन्‍हें बरी कर दिया है। इसके बावजूद प्रशासन उन पर रासुका लगाकर जिला बदर की कार्रवाई करने का प्रयास कर रहा है। दुखद यह भी है कि पत्रकार हितों के लिए संघर्ष करने के नाम पर बनाए गए पत्रकार संगठन भी इसे लेकर खामोश हैं। इस मामले में रामकिशोर ने अपनी लड़ाई खुद लड़ते हुए प्रशासन के खिलाफ कोर्ट में दो परिवाद दायर किए हैं, जिनकी सुनवाई होने वाली है।

राज्य सुरक्षा कानून के तहत चल रहे पत्रकार रामकिशोर पवांर का मामला कई कारणों से जनचर्चा में बना हुआ है। पीयूसीएल द्वारा इस कानून को असंवैधानिक, मानव अधिकारों का हनन करने वाला और संविधान में प्रदत्त जीवन और स्वतंत्रता के अधिकारों का हनन करने वाला ठहराया जा चुका हैं। पीयूसीएल यह भी आरोप लगा चुका है कि जिस तरह टाडा और पोटा जैसे कानून गलत हैं वैसे ही रासुका का दुरूपयोग होता है। कुछ ताकतवर लोगों के इशारे पर कानून का दुरूपयोग करने के लिए बड़े अधिकारी किसी भी सीमा तक चले जाते हैं। प्रशासन कानून की आड़ लेकर पत्रकारों को की आवाज को दबाने तथा उन्‍हें प्रताडि़त करने का काम करता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. bharat sen

    December 17, 2010 at 1:52 pm

    good example of legal journalism. but how the administration is taking illegal action against to the journalist is not defined on the news. this news does not create legal awareness to its news readers. but it is true that even the judicial administration /officer also does not know anything about the journalism; yet they are deciding the matter of journalists. Now a day journalists are facing hostile atmosphere not only in the government department but also in the court of law. vital question is that if the human rights of journalist are not protected how they will fight for the right of common people.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...