उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएमओ वाईएस सचान की मौत से जुड़ी खबरें देने वाले आईबीएन-7 के पत्रकार की गिरफ्तारी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को मानवाधिकर आयोग ने नोटिस जारी किया है। आयोग ने यूपी के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को एक सप्ताह के अंदर इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।
आयोग की तरफ से बताया गया कि आयोग को डॉक्टर सचान की मौत की खबर देने वाले एक निजी टीवी चैनल रिपोर्टर की गिरफ्तारी के संबंध में सोमवार को दो शिकायतें मिली थी। चैनल के रिपोर्टर ने सचान की मौत के संबंध में बताया था कि उनेके शव पर खुद को ही चोट पहुंचाये जाने के निशान नहीं हैं। संभवत: किसी और ने सचान के शव पर गंभीर घाव बनाए हैं यानी उनकी हत्या की गई है।
पहली शिकायत पीवीसीएचआर-जेएमएन के महासचिव लेनिन रघुवंशी और दूसरी शिकायत ह्यूमन राइट्स ऑब्जर्वर के प्रधान संपादक आरएच बंसल की ओर से से की गई। उन्होंने बताया कि आयोग ने माना है कि शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाये गये आरोप सही हैं तो इससे पीडित के मानवाधिकारों का उल्लंघन होता है।












S.A.ASTHANA ,EDITOR-PRAKHARVICHAR
June 29, 2011 at 12:17 pm
BAHUT SAHEE YASWANT BHAI,IN DALALO KI AUKAT BATANA JAROORI HAI