Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पत्रकार से दुर्व्‍यहार का मामला : जांच समिति गठित

जांचदरभंगा में सदर एसडीओ द्वारा एक वरिष्‍ठ पत्रकार के साथ किए गए दुर्व्‍यवहार की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है. इस एक सदस्‍यी समिति का गठन जिलाधिकारी ने किया है. इस समिति के अध्‍यक्ष दरभंगा नगर निगम के आयुक्‍त लक्ष्‍मेश्‍वर झा को बनाया गया है. उन्‍होंने अपनी जांच शुरू कर दी है.

जांचदरभंगा में सदर एसडीओ द्वारा एक वरिष्‍ठ पत्रकार के साथ किए गए दुर्व्‍यवहार की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है. इस एक सदस्‍यी समिति का गठन जिलाधिकारी ने किया है. इस समिति के अध्‍यक्ष दरभंगा नगर निगम के आयुक्‍त लक्ष्‍मेश्‍वर झा को बनाया गया है. उन्‍होंने अपनी जांच शुरू कर दी है.

श्री झा ने डीपीआरओ ऑफिस में दो दर्जन से ज्‍यादा पत्रकारों से बातचीत के बाद उनका बयान कलमबंद किया. वे नेहरू स्‍टेडियम भी गए जहां एसडीएम ने गणतंत्र दिवस के दिन वरिष्‍ठ पत्रकार के साथ दुर्व्‍यवहार किया था. पत्रकारों ने अपनी आपत्ति दर्ज करा दी है. गौरतलब है कि एसडीएम के खिलाफ पत्रकारों ने डीएम से शिकायत की थी. वहां से कोई सुनवाई न होने पर पत्रकारों ने जुलूस निकाला तथा काला दिन मनाया. राज्‍यपाल और मुख्यमंत्री समेत कई लोगों को ज्ञापन दिया. चौतरफा दबाव बनने के बाद डीएम ने एक सदस्‍यीय जांच समिति का गठन किया.

जांच के दौरान विनोद कुमार, योगेन्द्र झा, हिंदुस्तान के मदन चौधरी, ईटीवी के विजय कुमार श्रीवास्तव, इंडिया न्यूज़ के शशि मोहन “भारद्वाज”, देश लाइव के अमित कुमार, मौर्य टीवी के रितेश कुमार सिन्हा, चैनल वन के गिरीश कुमार, पंजाब केसरी के मुकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सहारा के विनय कुमार, प्रभात खबर के अजित कुमार, साधना न्यूज़ के मनोज दास, सीएनईबी के प्रवीण चन्दन के बयानों को कलमबंद किया गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...