: सुधीर राघव, सियाराम, राजीव और आशीष की नई पारी : राजस्थान पत्रिका, जयपुर में पिछले पांच वर्षों से कार्यरत विजय श्रीवास्तव ने संस्थान को प्रणाम कर दिया है. उन्होंने अपनी नयी पारी की शुरुआत ईटीवी, राजस्थान के साथ की है. विजय ने यहाँ बतौर न्यूज़ राइटर ज्वाइन किया है. वे ईटीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जगदीश चन्द्र को रिपोर्ट करेंगे. यहाँ संपादकीय विभाग में कार्यरत विजय ने अपने कॅरियर की शुरुआत पत्रिका, जयपुर के साथ ही की थी. संस्थान में सेलेरी इन्क्रीमेंट और प्रमोशन को लेकर लगातार हो रही उपेक्षा से परेशान और कुछ नया करने की चाह में विजय ने नयी मंजिल की ओर कदम बढ़ाया है.
खबर है कि दैनिक हिंदुस्तान, चंड़ीगढ़ के न्यूज एडिटर सुधीर राघव ने इस्तीफा दे दिया है. चर्चा है कि वे अमर उजाला, चंडीगढ़ ज्वाइन करेंगे. वे पहले भी अमर उजाला में रह चुके हैं. वे भास्कर व पंजाब केसरी में भी काम कर चुके हैं.
राष्ट्रीय सहारा, नोएडा से दो लोगों का तबादला किया गया है. एक को पटना भेजा गया है जबकि दूसरे को बनारस में लांच होने वाली सहारा की नई यूनिट से संबद्ध किया गया है. पटना राजीव रंजन भेजे गए हैं जबकि बनारस विनोद का तबादला किया गया है.
साधना ग्रुप के मीडिया स्कूल से संबद्ध राजीव ने टीवी100 ज्वाइन किया है. स्टार जलसा से इस्तीफा देकर युवराज भट्टाचार्य अब महुआ टीवी में सीईओ बनेंगे.
अमर उजाला, लखनऊ से सियाराम पांडेय के इस्तीफा देने की सूचना है. वे दैनिक हिन्दुस्तान, रांची में बतौर एनई ज्वाइन कर चुके हैं.
आशीष गुप्ता ने राष्ट्रीय सहारा से इस्तीफा देकर दैनिक जागरण, वाराणसी में ज्वाइन किया है.












ajay
October 29, 2010 at 6:51 am
pandy ji ne hamse hi apne admieo ka dhayan rakhkh hai. smpadak too ashok panday ji jaisa hona chahiye
अमित गर्ग. जयपुर. राजस्थान.
October 30, 2010 at 8:11 pm
विजय को बधाई… अन्य सभी साथियों को भी शुभकामनायें…