Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पत्रिका ने इंदौर फतह करने के लिए जोर लगाया

भोपाल में अपनी लांचिंग से दूसरे अखबारों को हक्का-बक्का कर देने वाला पत्रिका अब इंदौर का किला फतह करने के लिए कूच कर गया है। इंदौर की लांचिंग के लिए तैयारियां गुपचुप तरीके से की जा रही हैं। संपादक भुवनेश जैन भोपाल के बाद अब इंदौर में डेरा डाले हुए हैं और वहां की दिन प्रतिदिन की रणनीति और कार्य पर नजर रखे हुए हैं।

भोपाल में अपनी लांचिंग से दूसरे अखबारों को हक्का-बक्का कर देने वाला पत्रिका अब इंदौर का किला फतह करने के लिए कूच कर गया है। इंदौर की लांचिंग के लिए तैयारियां गुपचुप तरीके से की जा रही हैं। संपादक भुवनेश जैन भोपाल के बाद अब इंदौर में डेरा डाले हुए हैं और वहां की दिन प्रतिदिन की रणनीति और कार्य पर नजर रखे हुए हैं।

भोपाल में पत्रिका ने अपना संस्करण एकाएक मार्केट में लाकर दूसरों अखबारों को क्लीन बोल्ड कर दिया था। इसके चलते हड़बड़ी में भास्कर को 16 पन्ने का नया टैबलायड अपने पाठकों के लिए फ्री लाना पड़ा। हड़बड़ी में यह टैबलायड निकाले जाने से इसकी शुरुवाती क्वालिटी ठीक न थी सो भास्कर ने अपने दिग्गजों को टैबलायड डीबी स्टार सुधारने के लिए बुलाया। इसके बाद दैनिक भास्कर,  जयपुर के संपादक कल्पेश याज्ञनिक को डीबी स्टार का संपादक नियुक्त कर दिया गया। अब यह प्रोडक्ट बेहतर निकल रहा है। पर इस शुरुवाती झटके से संभले भास्कर ने अपने इंदौर के किले को यूं ही न जाने देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। भास्कर का इरादा है कि इंदौर में पत्रिका के लांच से पहले ही वो अपने पाठकों को इतना कुछ दे दे कि उन्हें किसी नए अखबार की तरफ झांकने की जरूरत ही न पड़े। देखते हैं, भास्कर की यह रणनीति कितनी सफल होती है और पत्रिका इंदौर में भास्कर को पटकनी देने में सफल हो पाता है या नहीं?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...