भिलाई में पत्रिका अभी अपना पैर भी नहीं जमा पाया था कि उसे एक बड़ा झटका लग गया. वहां सिटी चीफ़ सहित तीन रिपोर्टरों ने संस्थान को अलविदा कह दिया है. इनमे सिटी चीफ़ उमेश निवल, आशीष अग्रवाल और प्राकृत शरण सिंह है. तीनों ने दैनिक भास्कर का दामन थम लिया है. बताया जा रहा है कि पत्रिका आफिस के माहौल और वर्किंग स्टाइल से कर्मचारी नाखुश हैं. एक साथ तीन रिपोर्टरों के जाने से पत्रिका में हलचल मच गई है. राज्य संपादक गिरिराज शर्मा सहित 7 लोगों की टीम ने भिलाई में डेरा डाल दिया है. जानकारी यह भी है कि रायपुर व भिलाई दोनों जगह पत्रिका में कार्यरत रिपोर्टर व सब एडिटर भास्कर के लगातार संपर्क में हैं. रायपुर से भी दो लोगो के इस्तीफ़ा देने की खबर है पर इनके नाम नहीं मिल सके हैं.












कमल शर्मा
May 26, 2011 at 7:19 am
जो ज्यादा पैसा और सुख दें वहीं नौकरी बदलते रहना। बनिये बगैर हलचल के पैसे ढीले नहीं करते। फायदा उठाओं इसका और पाला पलटते रहना।