परवेज सागर ने सीएनईबी का साथ कुछ महीनों तक निभाने के बाद अब इस संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। वे ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन (बीबीसी) के साथ जुड़ गए हैं। वे बीबीसी के हिंदी पोर्टल और हिंदी-उर्दू रेडियो के लिए बतौर करेस्पांडेंट काम करेंगे। सीएनईबी से पहले परवेज आज तक में बतौर रिपोर्टर कार्यरत थे। उन्हें आज तक में अपनी बेहतरीन रिपोर्टिंग के लिए अवार्ड भी मिल चुका है। परवेज सागर पत्रकार के साथ-साथ एक सक्रिय ब्लागर भी हैं और एक कम्युनिटी ब्लाग रंगकर्मी नाम से चलाते हैं।
खुद का ब्लाग चलाने के साथ-साथ परवेज दुनिया के सबसे बड़े हिंदी ब्लाग भड़ास के भी सदस्य हैं। परवेज सागर पिछले कई महीनों से सीएनईबी न्यूज चैनल के साथ जुड़े हुए थे। वे यहां सीनियर करेस्पांडेंट थे। परवेज ने पिछले साल वर्ष 2007 में आज तक में रिपोर्टिंग करते हुए जहरीली सब्जियों पर विशेष स्टोरी की थी जिसकी काफी चर्चा हुई थी। इस ख़बर ने राजधानी समेत पूरे देश मे लोगों को बेची जा रही ज़हरीली सब्ज़ियों का पर्दाफाश किया गया था। इसी स्टोरी के लिए उन्हें नेशनल मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया गया।
परवेज को उनकी नई पारी के लिए B4M टीम की तरफ से ढेर सारा मुबारकबाद।











