Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पॉवर-पुलिस

परिचय के नाम पर चुपचाप हो गया डीजीपी का कार्यक्रम

: मान्‍यताप्राप्‍त पत्रकारों की एसोसिएशन एक बार फिर बेपर्दा : पदाधिकारियों की कार्यशैली से पत्रकारों में रोष : लखनऊ : मान्‍यताप्राप्‍त पत्रकारों की एसोसिएशन एक बार फिर चर्चा में आ गयी। वजह है इसके पदाधिकारियों के कामकाज की शैली। ताजा मामला है यूपी के नये डीजीपी ब्रजलाल से पत्रकारों का आमना-सामना कराना। तीन दिन पहले अचानक ही पता चला कि एसोसिएशन ने प्रदेश के नये डीजीपी ब्रजलाल को मुख्‍यमंत्री कार्यालय स्थित मीडिया सेंटर में बुला लिया।

: मान्‍यताप्राप्‍त पत्रकारों की एसोसिएशन एक बार फिर बेपर्दा : पदाधिकारियों की कार्यशैली से पत्रकारों में रोष : लखनऊ : मान्‍यताप्राप्‍त पत्रकारों की एसोसिएशन एक बार फिर चर्चा में आ गयी। वजह है इसके पदाधिकारियों के कामकाज की शैली। ताजा मामला है यूपी के नये डीजीपी ब्रजलाल से पत्रकारों का आमना-सामना कराना। तीन दिन पहले अचानक ही पता चला कि एसोसिएशन ने प्रदेश के नये डीजीपी ब्रजलाल को मुख्‍यमंत्री कार्यालय स्थित मीडिया सेंटर में बुला लिया।

बताया गया कि इसी बहाने नये डीजीपी का स्‍वागत-सत्‍कार कर उन्‍हें यह नया पद सम्‍भालने की बधाई दी जाएगी। वैसे भी डीजीपी ब्रजलाल पत्रकारों में खासे लोकप्रिय हैं। आमतौर पर मीडिया सेंटर में पांच बजे प्रदेश की कानून-व्‍यवस्‍था की हालत पर पुलिस ब्रीफिंग की परम्‍परा है जिसे अब तक सामान्‍यतय: ब्रजलाल ही सम्‍बोधित करते रहे हैं। तो, इस समारोह का समय साढे़ चार बजे का तय किया गया। तयशुदा वक्‍त पर ब्रजलाल और एडीजी कानून-व्‍यवस्‍था सुबेश्‍ा कुमार मीडिया सेंटर के मीडिया हाल में पहुंच गये। एक शख्‍स को चाय-काफी का जिम्‍मा दिया गया।

पत्रकारों में इस बात को लेकर खासा क्षोभ है कि इसके बारे में आम सदस्‍यों को जानकारी ही नहीं दी गयी और चंद लोगों ने खुद को पत्रकारों का प्रतिनिधि घोषित करते हुए ब्रजलाल और महेश्‍वरी की आवभगत की। जानकारों के मुताबिक इस दौरान वहां सामान्‍य तौर पर मौजूद रहने वाले पत्रकारों के अलावा एसोसिएशन के वे चंद लोग ही मौजूद थे, जो आमतौर पर प्रेस ब्रीफिंग जैसे कार्यक्रमों में नहीं आते।

बहरहाल, क्षुब्‍ध पत्रकारों का कहना है कि यदि ऐसा कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाना लाजिमी ही था, तो एसोसिएशन के सभी सदस्‍यों को इस बारे में सूचित किया जाना चाहिए था। लेकिन ऐसा न करके इन चंद पत्रकारों ने एसोसिएशन की परम्‍परा का उल्‍लंघन किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. akash

    October 7, 2011 at 5:55 am

    jab vote chahiye hota hai tabhi inhe manyata prapt patrakaro ki jarurat mahsoos hoti hai bad me apna kam nikalne ke alava inke pas koi kam nahi hai ye hume jagane ke liye kafi hai ki aagami chunav me aise patrakaro ko jita kar laye jo sahi mayaene me sabhi ko samjhe par aise log hai kaha ye bhi badi bat hai ye neta patrakar patrakar nahi balki politician ki tarah apne ko neta mante hai mai to mayavati ji se kahunga ki inhe bhi lal batti de de jismne khali ye apna kam kare na ki patrakaro ko badnam .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...