: अब इन्हें हरियाणा सरकार की हर नीति भा रही है : रोहतक। हरियाणा के कई पुरस्कृत पत्रकार आज दर्द से कराह रहे हैं। जब से चंडीगढ़ के कई पत्रकारों ने पुरस्कार लौटा दिए हैं और दैनिक जागरण ने पुरस्कार वापस लिए हैं, तब से यह बात उन्हें हजम नहीं हो रही है। बड़ी मुश्किल से तो सरकारी पुरस्कार मिला था, वो भी अब लौटा दें तो यह कोई बात हुई। इसलिए अब यह पुरस्कृत पत्रकार पुरस्कार लौटाने वालों और उनकी यह खबर प्रकाशित कराने वाले पत्रकार को गालियां दे रहे हैं।
अगर इन पुरस्कृत पत्रकारों में हिम्मत है तो वे खुलकर सामने आएं और अपने विचार रखें। मैं खुले मंच पर उनसे बहस करने के लिए तैयार हूं। इस तरह लुक-छिप कर गलत नाम देकर टिप्पणी करने से कुछ हासिल होने वाला नहीं है। वैसे भी यह इस लायक तो थे नहीं कि कोई इन्हें पुरस्कृत करे और अब कर दिया तो इसे लेकर हरियाणा सरकार को कोसने वाला कोई भी व्यक्ति उन्हें पसंद नहीं। अब तो वे अपने से बेहतर पत्रकार किसी को नहीं मानते और हरियाणा सरकार से बेहतर किसी की नीतियां उन्हें नहीं लगती।
किसलिए मांगते हैं पुरस्कार या मान्यता?
किसी भी सरकार द्वारा पुरस्कार या मान्यता देने की बात मुझे समझ में नहीं आती। जब पत्रकार नौकरी निजी संस्थान में करता है तो फिर मान्यता या पुरस्कार सरकार से क्यों मांगता है। यह बात मुझे आज तक समझ में नहीं आई। इस मामले में सरकार का रवैया भी अजब है। दरअसल जिन पत्रकारों को मान्यता या पुरस्कार मिलता है, वे होते ही इस लायक हैं कि उन्हें मान्यता या पुरस्कार लेकर अपनी पहचान साबित करनी पड़े। जहां तक मेरा सवाल है मैंने आज तक न तो कभी मान्यता के लिए और न ही कभी पुरस्कार के लिए आवेदन किया। इसलिए जो लोग यह कह रहे हैं कि खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे, उन्हें मैं यह बता देना चाहता हूं कि वे कुछ भी कहने, बोलने या लिखने लायक नहीं हैं। दरअसल इन लोगों की यह टिप्पणी मेरे द्वारा इस मामले में कटु आलोचना किए जाने के बाद आई है।
हिम्मत है तो टिप्पणी में नाम, पता, फोन नंबर और ई-मेल लिखें
किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने वालों में अगर हिम्मत है तो वे अपना पूरा नाम, पता, फोन नंबर और ई-मेल लिखें। इस तरह फर्जी नाम से कोई टिप्पणी लिखने से उनके नपुंसक होने का पता चलता है। उनमें इतनी हिम्मत ही नहीं है कि वे सामने आकर या खुलकर कुछ कह सके। मेरा यशवंत जी से भी अनुरोध है कि इस प्रकार के फर्जी पत्रकारों की टिप्पणी प्रकाशित करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें।
आखिर क्या है पीने में दिक्कत?
मीडिया जगत में शराब पीने को लेकर अकसर ही बहस छिड़ी रहती है। बहुत से ऐसे पत्रकार जो खुलकर शराब नहीं पीते, वे ही इसका विरोध करते हैं, क्योंकि उनमें कुछ भी खुलकर करने की क्षमता नहीं होती। इसलिए वे शराब और शराब पीने वाले पत्रकारों का पीछे से विरोध करते हैं। 
दीपक खोखर की रिपोर्ट.












जीतेंदर जीत
September 29, 2010 at 11:27 am
मैं आपकी बात से सहमत हूँ खोखर भाई. वैसे भी पुरस्कार अधिकतर उन लोगों को मिले हैं जो राजनेताओं की चाटुकारिता करते हैं.
Ravinder Singh
September 29, 2010 at 4:27 pm
bhai suna he Jagran walo ne apne patrkaro ki inam rashi wapis kardi he.
mahandra singh rathore
September 30, 2010 at 3:50 am
written by mahandra singh rathore
deepak khokhar aapne bhaut kuch khulker likha hai. accha kiya hai. agar aapko sare mamle ki puri jankari hai to baato ki prize ka aadhar kya raha.
Arun Kumar, Yamunanagar
September 30, 2010 at 4:11 am
Deeapak ji, patarkaro ko napunsak kahna apne aap ko gaali dena hai. Aaj sabse pidit jo varg hai woh patarkaro ka. Bechare saara din kaam karke bhi bahut kam earn kar rahe hai. Vaise bhi award lena kise pasand nahi agar tumhe nahi mila tao puri patarkar biradri ko napunsak kah kar gaali dene ki jarurat nahi hai. apne bhasa ke gatiya pan ko es blog par utar ko iski pavitarta ko bhang mat karo. Award na milne par pure haryana mae sabse jyada aakrosh tumhe hi hai.
Ravi Tiwari, Patna
September 30, 2010 at 7:33 am
sir mujhe to paresaan award pane waale patrkaar nahi aap hi adhik paresaan najar aaaa rahen hon isliye patrkaro par laanchan lagane par tule hon.aap ko ye jaan lena chahiye ye manch kusti ka nahi parantu vicharo ke aadan pardan karne ka hai aur jinko ye puraskar mila hai unke anand lene do kyun vighan daal rahen hon. kyun bhala bura kah kar apni bhadas nikal rahe hon
somveer sharma
September 30, 2010 at 11:52 am
wah jamab maja aa gaya
NiranjanRana
September 30, 2010 at 1:32 pm
Deepak Bhai
Ram Ram
Apne sahi kha, apka challenge padkar acha lag…Sabse Pehle to Medal dene k liye kisi tarah ka koi criteria nahi choose kiya gaya, Dusri baat kuch aise Journalist ko bhi samanit kiya gya jinka Patrkarita se lena dena nhi hai, main aise kai patrkaro ko janta hun, jo dusre kaam krte hai or sirf name ke patrkar hai….jinki sayad hi kabhi koi News Chapi hogi.
Deepak Bhai ek baat or main aapko btana chahta hu ki kuch Ache Patrkaro ne ye Puruskar hi nhi liya or isse Patrkaro ko Foodu bnanewali baat khi…
Khair iss Par vivad to hona hi tha…Aapko to pta hai iss Field me kam krnewalo ki nahi balki chaplusi krne walo ki chalti hai, vahi samanit hote hai or unhi ki job surkshit rehti hai baki ki halat to aapko pta hai or aap iske khud bhugat bhogi ho…. or kya kehna……..Bhai hum unhe galat nahi btate jinhe ye puruskar mila hai……ek system pe jaroor sawal hai.
Bus itna hi kehana chahunga jiska daw lag gaya wo paar jiska nhi laga wo than than gopal
Niranjan Rana
govind mathur
September 30, 2010 at 4:27 pm
i m not from haryana but i m also shocked that hooda govt is corrupting the vulnerable journalists.the persons who approve this gesture of journos and govt are a blot on journalism awardees have proved that they are govt employees.