Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पाली के वरिष्‍ठ पत्रकार लीलाराम थावानी का निधन

पाली। वरिष्ठ पत्रकार लीलाराम थावानी का बुधवार को निधन हो गया। थावानी पिछले पैंतीस वर्षो से पत्रकारिता से जुडे हुए थे। थावानी के निधन से पाली की  पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।  वे 72 वर्ष के थे तथा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके अंतिम संस्कार में शहर के सैंकडों गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पाली। वरिष्ठ पत्रकार लीलाराम थावानी का बुधवार को निधन हो गया। थावानी पिछले पैंतीस वर्षो से पत्रकारिता से जुडे हुए थे। थावानी के निधन से पाली की  पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।  वे 72 वर्ष के थे तथा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके अंतिम संस्कार में शहर के सैंकडों गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पत्रकारिता जगत में अपनी अमिट छाप छोडने वाले पत्रकार लीलाराम थावानी ने पैतीस वर्ष पूर्व शिक्षक की नौकरी छोड़कर पत्रकारिता को अपना पेशा बनाया था। शहर की जन समस्याओं को लेकर हर समय उनकी कलम मौजूदा अव्यवस्था पर कटाक्ष करती रही हैं। थावानी मुम्बई से प्रकाशित हिन्दी साप्तहिक बिल्टिज, दैनिक नवज्योति, दैनिक जलतेदीप को फिलहाल स्वतंत्र पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे। इन्होंने माणक तथा विभिन्न पुस्तकों में अपने आलेख के माध्यम से पाली जिले को एक नई पहचान दी। इसके लिए इन्हें माणक अलंकरण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

थावानी के निधन पर पत्रकार जगत में अपूरणीय क्षति हुई हैं। उनके निधन पर प्रेस क्लब की ओर से शोक सभा का आयोजन रखा गया। जिस में उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित कर श्रद्धा से याद किया गया। पत्रकार रामनारायण लिम्बा, सुभाष त्रिवेदी, कन्नू भीलवारा, अशोक शर्मा, राकेश रावल, मनोज शर्मा, वीरेन्द्र उदेश, ओम वैष्णव, अभिलाष पिल्लई, जितेन्द्र कच्छवाहा, अशोक सुंदेशा, राकेश लिम्बा, दिनेश डुलगज, राजेश जागरीवाल सहित दर्जनों मीडियाकर्मी उपस्थित थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. DR MOINUL HAQUE

    August 24, 2011 at 5:03 pm

    LILA RAM JI KO ANTIM SALAAM . WE MISS U SIR JI.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...