Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पीटीआई के नाम पर पैसे लेकर पत्रकार बनाने वाले दो लोग पुलिस हिरासत में

ऑनलाइन पीटीआई न्‍यूज एजेंसी के नाम से पोर्टल खोल कर पीटीआई ब्रांड नेम का इस्‍तेमाल करके जालसाजी करने वाले दो कथित पत्रकारों को गोरखपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. इस जालसाजी का खुलासा तब हुआ जब आजमगढ़ के पीटीआई संवाददाता सुधीर सिंह ने एक विज्ञापन देखकर इन लोगों से संपर्क किया तथा दूसरी तरफ से पीटीआई संवाददाता बनाने के नाम पर पचीस हजार रुपये की मांग की गई.

ऑनलाइन पीटीआई न्‍यूज एजेंसी के नाम से पोर्टल खोल कर पीटीआई ब्रांड नेम का इस्‍तेमाल करके जालसाजी करने वाले दो कथित पत्रकारों को गोरखपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. इस जालसाजी का खुलासा तब हुआ जब आजमगढ़ के पीटीआई संवाददाता सुधीर सिंह ने एक विज्ञापन देखकर इन लोगों से संपर्क किया तथा दूसरी तरफ से पीटीआई संवाददाता बनाने के नाम पर पचीस हजार रुपये की मांग की गई.

जानकारी के अनुसार 27 को अमर उजाला में पीटीआई न्‍यूज एजेंसी का संवाददाता बनाने का विज्ञापन प्रकाशित हुआ था. विज्ञापन को देखकर सुधीर ने दिए गए नम्‍बर पर सम्‍पर्क किया तो दूसरी तरफ से बात करने वाले व्‍यक्ति ने अपना परिचय आरके चौहान के रूप में दिया तथा खुद को पीटीआई का पूर्वी उत्‍तर प्रदेश का इंचार्ज बताया. उसने सुधीर को संवाददाता बनाने के लिए पचीस हजार रुपये की मांग की. सुधीर ने तत्‍काल इसकी जानकारी पीटीआई के प्रदेश प्रभारी प्रमोद गोस्‍वामी को दी. प्रमोद गोस्‍वामी ने इस पूरे मामले की जानकारी डीआईजी, गोरखपुर को दी. जिसके बाद आरके चौहान एवं उसके सहयोगी साहनी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि दिल्‍ली से ऑनलाइन पीटीआई न्‍यूज एजेंसी के नाम पर इस पोर्टल का संचालन किया जा रहा है. कंपनी के लोगों से भी काफी पूछताछ की गई है. जिसके बाद पोर्टल पर अब लाल पट्टी में पीटीआई न्‍यूज या किसी अन्‍य एजेंसी से संबंध ना होने की बात लिखकर चलाई जा रही है. हालांकि पुलिस ने अभी इस संदर्भ में कोई लीगल कार्रवाई शुरू नहीं की है. बताया जा रहा है कि आरके चौहान ने कहा है कि उससे भी पैसे लेकर इंचार्ज बनाया गया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस खबर को जागरण ने भी अपने अखबार में प्रकाशित किया है, जिसे नीचे दिया जा रहा है.

दो जालसाजों को एसओजी ने उठाया

गोरखपुर: जिले की एसओजी टीम ने बुधवार की रात गोलघर में गणेश चौराहे के पास से दो जालसाजों को हिरासत में लिया। दोनों खुद को देश की एक प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी का कर्मचारी बता कर रिपोर्टर की भर्ती का विज्ञापन निकलवाए थे। न्यूज एजेंसी के लखनऊ ब्यूरो प्रभारी की शिकायत पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गणेश चौराहे पर न्यूज एजेंसी के नाम आफिस खोलने वाले दोनों युवकों ने आजमगढ़, मऊ और वाराणसी जिले के तहसील और ब्लाक स्तर पर रिपोर्टर की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाले थे। बताते हैं कि पत्रकार बनने के इच्छुक लोगों से वे 50-50 रुपये की मांग कर रहे थे। बेहद खामोशी से चल रही इस प्रक्रिया की जानकारी किसी तरह से न्यूज एजेंसी के लखनऊ ब्यूरो प्रभारी को हो गई। उन्होंने इस संबंध में गोरखपुर के डीआइजी मुकेश शुक्ल से बुधवार की रात बात की। बाद में डीआइजी के निर्देश पर एसओजी टीम ने रात में साढ़े ग्यारह बजे छापेमारी कर दोनों को हिरासत में ले लिया। (जागरण)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rajesh

    September 29, 2011 at 10:13 am

    yah R.K. CHAUHAN BAHUT BADA FROD HAI YAH SAMMANIT AGENCY P.T.I. KO BADNAM KAR RAHA HAI .YAH EK BAHUT BADA FROD NETWORK CHALATE HAI AUR MUJSE BHI PAISE KI MANG KAR RAHE THE. LEKIN MAI BACH GAYA. RAJESH SINGH DEVRIYA U.P.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...