पीटीआई के पूर्व पत्रकार केवी रामकृष्णन का निधन हो गया. वे 96 वर्ष के थे. केवी पिछले कुछ समय से बीमार थे तथा उनका इलाज चल रहा था. कल अचानक तबीयत खराब हो गई. डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. केवी संवाद समिति पीटीआई से 1975 में रिटायर हुए थे. वे अपने पीछे तीन पुत्र एवं एक पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं. उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.











