Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पीपुल्‍स समाचार की मार्केटिंग टीम हड़ताल पर

: ग्रुप मार्केटिंग हेड से दुर्व्‍यवहार के बाद भड़के विज्ञापन कर्मी : पीपुल्‍स समाचार, भोपाल में हड़कम्‍प मचा हुआ है. प्रबंधन द्वारा ग्रुप मार्केटिंग हेड वोमिक खान के साथ किए गए दुर्व्‍यवहार के बाद मार्केटिंग के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं. इस हादसे से प्रबंधन पूरी तरह सकते में है. प्रबंधन ने डैमेज कंट्रोल करने के प्रयास चालू कर दिए हैं. कर्मचारियों को फोन करके बुलाया जा रहा है. लेकिन एक भी कर्मचारी दूसरे दिन भी कार्यालय नहीं पहुंचा.

: ग्रुप मार्केटिंग हेड से दुर्व्‍यवहार के बाद भड़के विज्ञापन कर्मी : पीपुल्‍स समाचार, भोपाल में हड़कम्‍प मचा हुआ है. प्रबंधन द्वारा ग्रुप मार्केटिंग हेड वोमिक खान के साथ किए गए दुर्व्‍यवहार के बाद मार्केटिंग के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं. इस हादसे से प्रबंधन पूरी तरह सकते में है. प्रबंधन ने डैमेज कंट्रोल करने के प्रयास चालू कर दिए हैं. कर्मचारियों को फोन करके बुलाया जा रहा है. लेकिन एक भी कर्मचारी दूसरे दिन भी कार्यालय नहीं पहुंचा.

सूत्रों के अनुसार 26 जनवरी के मौके पर विज्ञापन को लेकर पीपुल्‍स समाचार, भोपाल में मीटिंग थी. इसमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्‍वालिर के मार्केटिंग हेड मौजूद थे. प्रबंधन ने 26 जनवरी पर चारों यूनिटों के लिए विज्ञापन टार्गेट तय किया. जिसमें भोपाल एवं इंदौर को 85 लाख रूपये तथा जबलपुर एंव ग्‍वालियर को 40 लाख रूपये का टार्गेट दिया गया. इतना टार्गेट मिलने के बाद ग्रुप मार्केटिंग हेड वोमिक खान ने कहा कि यह टार्गेट बहुत ज्‍यादा है. अखबार का सर्कुलेशन इतना ज्‍यादा नहीं है कि इस लक्ष्‍य को पूरा किया जा सके. यह टार्गेट संभव नहीं है. इतने के बाद मीटिंग खतम हो गई.

सभी लोगों के जाने के बाद प्रबंधन के लोगों ने वोमिक खान को अकेले बुलाया. उनके साथ दुर्व्‍यवहार किया गया. ग्रुप हेड के साथ दुर्व्‍यवहार की बात सुनकर मार्केटिंग में काम करने वाले भड़क गए. मार्केटिंग टीम के लोग ने हड़ताल पर चले गए. पहले दिन तो प्रबंधन ने तात्‍कालिक गुस्‍सा समझ कर इसे गंभीरता से नहीं लिया लेकिन जब दूसरे दिन भी 22 लोग आफिस नहीं आए तो प्रबंधन सकते में आ गया. सभी को कॉल करके आने के लिए कहा जा रहा है. प्रबंधन कह रहा है कि आपलोग आइए बैठ कर मामले को सुलझाते हैं. पर अभी तक कोई भी इसके लिए तैयार नहीं है. अब देखना है प्रबंधन आगे क्‍या कार्रवाई करता है. खबर है कि इसी बीच सर्कुलेशन के टीम में भी कुछ फेरबदल किए गए हैं.

प्रबंधन पूरी तरह बदहवास दिख रहा है. एक तो सिर पर 26 जनवरी दूसरे पूरी मार्केटिंग टीम की हड़ताल. डैमेज कंट्रोल करने के हर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं. अब देखने वाली बात ये होगी कि इस मामले का हल कैसे निकलता है. प्रबंधन झुकता है या फिर मार्केटिंग के लोग समझौता करते हैं. कुल मिलाकर पीपुल्‍स समाचार में सर्दी में भी पूरी गरमी दिखाई पड़ रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. M. Rajesh

    January 17, 2011 at 12:23 pm

    Are Yaar ye to Raj Style ho gayeee. kabhi na kabhi aisa to hona hee tha,
    :'(:'( waise koun koun he aur?

  2. RAKESH

    January 15, 2011 at 8:15 am

    ABHI TO YEH TRAILOR HAI FILM ABHI BAAKI HAI……….?

  3. RAKESH

    January 15, 2011 at 8:17 am

    YEH TO ABHI TRAILOR HAI,PICTURE ABHI BAAKI HAI…………..?

  4. neha

    January 14, 2011 at 9:36 am

    vinashkale vipreet buddhi…
    ferbadal samasya ka hal nhi he..

  5. milind

    January 14, 2011 at 7:30 am

    kahabar adhoree hai. poore kahabar yah hai ki malik ke partner siddharth samal ke kahne par uaday sharma ne marketing ke 4 logo ko bhanpura bulaya tha baat and compromise ke liye aur bahaa all 4 ke taurcher room me pitai lagai. jasi-tasi yah log waha se kisi tarah bhage aur tabhe se marketing staff strike par hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...