हिंदुस्तान, गाजियाबाद से खबर है कि पुनीत तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे तथा पिछले छह सालों से हिंदुस्तान को अपनी सेवाएं दे रहे थे. उन्होंने अपनी नई पारी कानपुर में आई-नेक्स्ट के साथ शुरू की है. उन्हें यहां चीफ रिपोर्टर बनाया गया है. पुनीत इसके अलावा भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
संजय गिरी ने भी हिंदुस्तान, गाजियाबाद से इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे तथा हिंडन क्षेत्र कवर करते थे. उन्होंने अपनी नई पारी दैनिक भास्कर सोनीपत के साथ शुरू किया है. उन्हें यहां रिपोर्टर बनाया गया है. वे तीन सालों से हिंदुस्तान से जुड़े हुए थे. इसके पहले वे हिंद ग्रुप और बीसीए न्यूज को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
लवेश कुमार शर्मा ने अपनी नई पारी आज समाज, सोनीपत के साथ शुरू की है. इसके पहले वे कई अखबारों के लिए फ्रीलांस करते थे. लवेश ने करियर की शुरुआत पंजाब केसरी, गोहना से की थी. पानीपत में भी उन्होंने पंजाब केसरी को अपनी सेवाएं दीं. वे नई दुनिया तथा राष्ट्रीय सहारा से भी जुड़े रहे हैं.












jitendra tiwari
September 17, 2011 at 2:45 pm
bhadai ho bhaiya:)