नई दुनिया, रायपुर के सिटी रिपोर्टर पूरेंद्र साहू ने इस संस्थान को बाय बाय बोल दिया है। उन्होंने रायपुर में ही लोकल केबल टीवी ग्रैंड टीवी को ज्वाइऩ किया है। नई दुनिया से ही एक और खबर है। रायपुर संस्करण के सेंट्रल डेस्क पर कार्यरत अशोक शर्मा ने नई दुनिया से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रायपुर से ही प्रकाशित आज की जनधारा नामक अखबार में ज्वाइन कर लिया है। पूरेंद्र और अशोक को नई नौकरी के लिए शुभकामनाएं।











