पिछले दिनों भड़ास4मीडिया पर एक खबर प्रकाशित हुई जिसमें बताया गया कि प्रखर मिश्रा ने स्पेस टीवी के साथ नई पारी की शुरुआत की है. यह खबर मेल से आई एक सूचना पर आधारित थी. प्रखर मिश्रा ने भड़ास4मीडिया को फोन कर जानकारी दी कि उन्होंने स्पेस टीवी नहीं ज्वाइन किया है और यह समाचार निराधार है. उसी प्रकार स्पेस टीवी की तरफ से भी एक मेल के जरिए सूचित किया गया है कि प्रखर मिश्रा ने स्पेस टीवी नहीं ज्वाइन किया है और न ही वे प्रोग्रेमिंग हैड हैं. और न ही एडिटर इन चीफ की पोस्ट पर कार्यरत हैं.
स्पेस टीवी के मुताबिक प्रखर को स्पेस टी.वी. की तरफ से कोई आश्वासन नहीं दिया गया है और ना ही कोई नियुक्ति पत्र जारी कर अनुबंधित किया गया है. प्रखर और स्पेस टीवी की तरफ से जानकारी मिलने के बाद भड़ास4मीडिया पर प्रकाशित पिछली खबर को रिमूव कर दिया गया है. प्रखर और स्पेस टीवी को इस खबर के छपने से हुई असुविधा के लिए भड़ास4मीडिया को खेद है. भड़ास4मीडिया दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है.











