Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

प्रज्ञा नहीं, दिशा टीवी पर दिखेगा शांतिकुंज का कार्यक्रम

: शांतिकुंज ने एसएमएस से जारी कर दी प्रसारण की घोषणा :  युग निर्माण योजना का नारा देने वाले शांतिकुंज ने अब लगता है कि प्रज्ञा चैनल से किनारा कर लिया है। अब तक प्रमुखता से इस चैनल पर छाये रहने वाले शांतिकुंज के कार्यक्रम अब दूसरे चैनलों की ओर बहते दिखने लगे हैं। शांतिकुंज की अधिकृत सूचना के अनुसार कम से कम इस बार हरिद्वार में आयोजित किये जाने वाले गुरुपूर्णिमा के सभी कार्यक्रमों को इस बार प्रज्ञा के बजाय दिशा चैनल में दिखायी पड़ेंगे।

: शांतिकुंज ने एसएमएस से जारी कर दी प्रसारण की घोषणा :  युग निर्माण योजना का नारा देने वाले शांतिकुंज ने अब लगता है कि प्रज्ञा चैनल से किनारा कर लिया है। अब तक प्रमुखता से इस चैनल पर छाये रहने वाले शांतिकुंज के कार्यक्रम अब दूसरे चैनलों की ओर बहते दिखने लगे हैं। शांतिकुंज की अधिकृत सूचना के अनुसार कम से कम इस बार हरिद्वार में आयोजित किये जाने वाले गुरुपूर्णिमा के सभी कार्यक्रमों को इस बार प्रज्ञा के बजाय दिशा चैनल में दिखायी पड़ेंगे।

खबर खोजने वालों ने इस बदलाव में खबर सूंघना शुरू कर दिया है। गायत्री परिवार से अपने बेहद करीबी संबंधों के चलते महुआ और महुआ न्‍यूज चैनल परिवार के प्रज्ञा चैनल में हरिद्वार समेत शांतिकुंज की सभी आनुषांगिक इकाइयों के कार्यक्रम प्रमुखता से चलते रहे हैं। प्रज्ञा चैनल प्रबंधकों को अपने व्‍यवसाय को बढ़ाने में शांतिकुंज की निकटता का काफी लाभ भी मिला। समूह के दूसरे चैनलों को लोकप्रिय बनाने में शांतिकुंज का आशीर्वाद बेहद अहम माना जाता रहा है। लेकिन अब यह करीबी सिमटती दिख रही है। कारण बना है इस बार हरिद्वार में आयोजित किया जाने वाला गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम।

शांतिकुंज की अधिकृत एसएमएस प्रसारण सेवा के अनुसार इस बार के सभी कार्यक्रम अब दिशा चैनल पर दिखायी पड़ेंगे। देश-विदेश के मोबाइल फोन धारी लोगों को जारी किये इस एसएमएस के मुताबिक 15 जुलाई को गुरुपूर्णिमा वाले दिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक शांतिकुंज समेत सभी प्रमुख केंद्रों पर होने वाले कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण दिशा टीवी पर दिखाया जाएगा। उधर बाल की खाल निकालने वाले लोग शांतिकुंज के इस फैसले के मनमाने निहितार्थ निकालने में जुट गये हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sandeep

    July 14, 2011 at 2:50 pm

    lagata hai aab pragya tv ke bhi bure dino ki shuruwat ho gaye hai…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...