Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

प्रज्ञा है या कसाई घर, चिकन खाने पर चार को निकाला

महुआ वाले पीके तिवारी जी का एक चैनल है प्रज्ञा. यह धार्मिक चैनल है. इस चैनल से खबर आ रही है कि यहां आफिस में चिकन खा लेने के कारण चार लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया. प्रज्ञा टीवी मैनेजमेंट के इस आचरण पर हर ओर थूथू हो रही है. जिन चार मीडियाकर्मियों को हटाया गया है उनके नाम हैं- देवेश शर्मा (एंकर और प्रोड्यूसर), सौरभ शर्मा (प्रोड्यूसर), सरगम डावर (रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव) और आरिफ (मेकअप डिपार्टमेंट).

महुआ वाले पीके तिवारी जी का एक चैनल है प्रज्ञा. यह धार्मिक चैनल है. इस चैनल से खबर आ रही है कि यहां आफिस में चिकन खा लेने के कारण चार लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया. प्रज्ञा टीवी मैनेजमेंट के इस आचरण पर हर ओर थूथू हो रही है. जिन चार मीडियाकर्मियों को हटाया गया है उनके नाम हैं- देवेश शर्मा (एंकर और प्रोड्यूसर), सौरभ शर्मा (प्रोड्यूसर), सरगम डावर (रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव) और आरिफ (मेकअप डिपार्टमेंट).

इन लोगों को बिना किसी नोटिस के फायर कर दिया गया. कंपनी ने किसी रूलबुक में यह नहीं लिखवाया है कि आफिस परिसर में चिकन नहीं खाया जा सकता. पर इसी कारण चार लोगों को नौकरी से अचानक निकाल दिए जाने से बाकी कर्मचारी सदमें में हैं. यह हिप्पोक्रेसी का चरम है. काले सफेद करने वाले सिर्फ आफिस परिसर में चिकन खाने को इतना बड़ा अपराध मान लेंगे, यह किसी को अंदाजा न था.

इस प्रज्ञा टीवी की हेड शिवानी अग्रवाल हैं. उनका मानना है कि प्रज्ञा टीवी मंदिर की तरह है और इन चारों कर्मियों ने मंदिर में चिकन खाकर भावनाओं को आहत किया है. पर इन शिवानी अग्रवाल को कौन समझाए के उनके कई करीबी कर्मचारी दारू के नशे में आफिस में काम कर रहे होते हैं. अगर मंदिर में चिकन खाना अपराध है तो दारू पीना अपराध क्यों नहीं. क्या मंदिर में मदिरा पान करके घुसा जा सकता है? प्रज्ञा प्रबंधन पर कास्ट कटिंग का भूत सवार है. यहां तक की टायलेट पेपर्स की भी खरीद बंद कर दी गई है. अगले महीने अप्रेजल है पर किसी को उम्मीद नहीं कि कोई खास भला होने वाला है. उसके पहले चार लोगों को निकाल दिया जाना कर्मचारियों के मन में डर पैदा कर गया.

भड़ास4मीडिया को प्राप्त एक मेल पर आधारित. उपर लिखित बातों की यथासंभव पड़ताल कर ली गई है. फिर भी अगर कोई कमी-बेसी दिखे तो नीचे कमेंट बाक्स के जरिए उसे दुरुस्त किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...