Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

प्रधानमंत्री के हाथों लांच हुआ बिजनेस भास्कर

business bhaskarभास्कर समूह ने अपना बिजनेस अखबार बिजनेस भास्कर लांच कर दिया। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के हाथों यह अखबार लांच कराया गया। भास्कर ग्रुप ने बिजनेस भास्कर को देश का पहला हिंदी बिजनेस अखबार घोषित किया है। लोकार्पण के मौके पर बिजनेस भास्कर के संपादक यतीश राजावत भी मौजूद थे। पीएम ने कहा कि आम लोगों की आवाज और उनके मुद्दे दिल्ली के बड़े अखबारों में जगह नहीं पाते। मुझे विश्वास है कि बिजनेस भास्कर इस कमी को दूर करेगा और ये मुद्दे आपकी पत्रकारिता में अहमियत पाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘बिजनेस भास्कर को सही मायने में भाषाई आवाज बनकर उभरना चाहिए। खासतौर से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और मध्य वर्ग की आप बुलंद आवाज बन सकते हैं।’  बिजनेस भास्कर का अपना वेब पोर्टल भी लांच कर दिया गया है। इस पोर्टल का पता www.businessbhaskar.com है।

उल्लेखनीय है कि हिंदी में बिजनेस अखबार की शुरुआत सबसे पहले अमर उजाला समूह ने की थी पर वो प्रयोग समय से पहले किया गया प्रयोग साबित हुआ। बाद में पिछले दिनों इकानामिक टाइम्स और बिजनेस स्टैंडर्ड ने हिंदी में बिजनेस अखबार निकाला पर ये दोनों मूल इंगलिश अखबारों के अनुवाद संस्करण बनकर रह गए। अब भास्कर ने कंप्लीट हिंदी बिजनेस अखबार लांच करने का दावा किया है। भास्कर के बाद बहुत जल्द दैनिक जागरण कई केंद्रों से अपना बिजनेस अखबार लांच करने वाला है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...