Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

प्रबल प्रताप सिंह और अनिल अब्राहम के बारे में सूचनानुमा अफवाहें

दो सूचनानुमा अफवाहें हैं. पहली यह कि सहारा मीडिया से भगाए गए अनिल अब्राहम फिर दुल्हन बनाकर इसी विंग में लाए जा रहे हैं. उनसे पहले स्वतंत्र मिश्रा भी भगाए गए थे पर उनकी भी फूलमालाओं के साथ आश्चर्यजनक तरीके से वापसी कराई गई. और, स्वतंत्र मिश्रा के आने के कई माह बाद उसी अंदाज में अनिल को भी सहारा मीडिया में ले आया गया है. कहने वाले कहते हैं कि वापसी से संबंधित सूचनार्थ कागजात सहारा मीडिया के आफिसों में चस्पा हो गए हैं, पर हम यही कहेंगे कि यह तो अफवाह है, पता नहीं सच है या नहीं.

दो सूचनानुमा अफवाहें हैं. पहली यह कि सहारा मीडिया से भगाए गए अनिल अब्राहम फिर दुल्हन बनाकर इसी विंग में लाए जा रहे हैं. उनसे पहले स्वतंत्र मिश्रा भी भगाए गए थे पर उनकी भी फूलमालाओं के साथ आश्चर्यजनक तरीके से वापसी कराई गई. और, स्वतंत्र मिश्रा के आने के कई माह बाद उसी अंदाज में अनिल को भी सहारा मीडिया में ले आया गया है. कहने वाले कहते हैं कि वापसी से संबंधित सूचनार्थ कागजात सहारा मीडिया के आफिसों में चस्पा हो गए हैं, पर हम यही कहेंगे कि यह तो अफवाह है, पता नहीं सच है या नहीं.

दूसरी खबर आईबीएन7 में कार्यरत प्रबल प्रताप सिंह के बारे में है. वो यह कि प्रबल जल्द ही आईबीएन7 से इस्तीफा देकर नई पारी की शुरुआत आजतक न्यूज चैनल के साथ करने वाले हैं. ऐसी संभावनानुमा आशंका है. प्रबल प्रताप की पहचान आजतक न्यूज चैनल में काम करने के दौरान ही बनी थी. वे अफगानिस्तान गए और वहां के बम-कट्टों-तोपों के बीच खुद को बचते-बचाते दिखाकर बड़े आदमी बन गए.  फिर वे वहीं से चैनल7 चले आए जो बाद में आईबीएन7 बन गया. हालांकि खुद प्रबल भड़ास4मीडिया से बातचीत में कहते हैं कि ये खबर भरपूर झूठ से भरी है लेकिन टीवी वाले कई बड़े लोग हैं कि मानते ही नहीं कि ऐसी चर्चा गलत है. देखना है कि यह अफवाहनुमा खबर भविष्य में सच होती है या आए दिन धड़ाम-बड़ाम होती मार्केट, टीआरपी और जिंदगी की तरह ही झूठासच या सच्चाझूठ हो जाती है.

कानाफूसी कैटगरी की खबरें सच भी होती हैं और पूरी तरह झूठ भी. इसलिए इसे अपनी इच्छा व स्वभाव के अनुरूप पढ़ें. इन खबरों को जो भरोसेमंद मानकर पढ़ेगा और कोर्ट-कचहरी की बातें करेगा वो वाकई मूर्ख होगा. अपनी मूर्खता या विद्वता प्रदर्शित करने के लिए आप नीचे दिए गए कमेंट बाक्स का सहारा ले सकते हैं या फिर [email protected] पर सीधे मेल कर सकते हैं. हम आपके लिखकर भेज देने की हिम्मत की एडवांस में सराहना करते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. कुमार सौवीर, लखनऊ

    October 15, 2011 at 6:32 am

    मैं अपनी मूर्खता और विद्वता, दोनों का ही प्रदर्शन करना चाहता हूं।
    कृपया इस मूर्ख-विद्वान यात्रा-कारवां में मुझे अनुमति दें।

  2. kumarkalpit

    October 15, 2011 at 6:57 am

    yashwant jee, shahitya me thunk kar chatna vibhatsah rsh hai tw kuch logon ke liye yah shringar rsh hota hai. sahyad sahara bhi unme se yek hai. anil abraham kaya abhi dekhiye dastwin se kis-kis ko jhar-ponchkar nikalte hai. sahara ne kuch karmchariyon ko nikal dene ke baad vighapan dekar unse sambandh na rakhne ki hidayat tak de dalee lekin baad me unhe samman ke sath rakh liya. ab inse kawn puche ki bhiya jb thunk diya tw chata kawn. kaya mediakamiyon ka tota par gaya hai.

  3. krishan gopal raj

    October 30, 2011 at 12:12 am

    prabal ji ke baarey me yeh likhna ki bombs se bachtey dikha kar badey aadmi ban gaye , yeh koi frustreted banda hi likh sakta hai sher ko gidad aur choohon se title ki zaroorat nahi hai . jab dangey me goliyan chalti hai tab kai patrakar apni khisakti pent sambhalne lagtey hai vahan to bomb aur rocket chal rahe the .sabhya bhasha ka prayog dusron ko bhi prarit karta .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...