दैनिक हिंदुस्तान, जमशेदपुर संस्करण के तीन लोगों ने प्रभात खबर ज्वाइन किया है। उधर धनबाद के प्रभात खबर से चार लोगों का तबादला प्रभात खबर, पटना के लिए कर दिया गया है। सबसे पहले उन लोगों के नाम जिन लोगों ने हिंदुस्तान, जमशेदपुर से प्रभात खबर, धनबाद ज्वाइन किया है- अमिताभ प्रियदर्शी, शमीम जमशेदपुरी और दुर्गेश कुमार। धनबाद में हिंदुस्तान के स्टाफ को तोड़ने के बाद प्रभात ख़बर ने धनबाद से अपने चार लोगों को पटना भेज दिया है।
ये सभी डेस्क के साथी हैं। इनके नाम इस प्रकार हैं – देवेन्द्र कुमार, ओम प्रकाश उर्फ़ ओपी, रंजय कुमार और अनिरुद्ध। उल्लेखनीय है कि ये सभी लोग पटना आने को इच्छुक थे और दूसरे धनबाद प्रभात खबर के नए संपादक दीपक अम्बस्ठ हिन्दुस्तान से कुछ लोगों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए ले आए हैं।











