दिवंगत पत्रकार प्रभाष जोशी की मां लीला बाई जोशी का सोमवार को इंदौर में निधन हो गया. वे कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रही थीं. वे 100 वर्ष की थीं. उनके परिवार में पांच बेटे व पांच बेटियां थीं. उनके दो बेटों का निधन हो चुका है. इंदौर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया.











