Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

‘प्रभाष प्रसंग’ के लिए इंदौर में तैयारियां तेज, उप राष्ट्रपति करेंगे उदघाटन

इंदौर : ऋषि पत्रकार प्रभाष जोशी की 75वीं जयंती 15-16 जुलाई लाई को इंदौर में भाषाई पत्रकारिता महोत्सव के तौर पर मनायी जाएगी। दो दिवसीय सारस्वत समारोह का समायोजन इंदौर प्रेस क्लब और प्रभाष परम्परा न्यास ने किया है। महोत्सव का उदघाटन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी 15 जुलाई को शाम 5 बजे करेंगे। पत्रकारिता की चुनौतियां और प्रभाष जी के सामाजिक, सांस्कृतिक सरोकारों पर कई सत्रों में चर्चा प्रस्तावित है।

इंदौर : ऋषि पत्रकार प्रभाष जोशी की 75वीं जयंती 15-16 जुलाई लाई को इंदौर में भाषाई पत्रकारिता महोत्सव के तौर पर मनायी जाएगी। दो दिवसीय सारस्वत समारोह का समायोजन इंदौर प्रेस क्लब और प्रभाष परम्परा न्यास ने किया है। महोत्सव का उदघाटन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी 15 जुलाई को शाम 5 बजे करेंगे। पत्रकारिता की चुनौतियां और प्रभाष जी के सामाजिक, सांस्कृतिक सरोकारों पर कई सत्रों में चर्चा प्रस्तावित है।

महोत्सव का नामकरण प्रभाष प्रसंग किया गया है। समारोह के दौरान प्रभाष पर्व नामक पुस्तक का लोकार्पण उपराष्ट्रपति के कर-कमलों द्वारा होगा। पांच सौ पन्नों की इस किताब में प्रभाष जी के निधन के बाद उनपर लिखे गये लेखों-संस्मरणों का संग्रह है। प्रभाष जोशी की दो कहानियां और एक कविता भी पुस्तक में संकलित है, जो साठ के दशक में लिखी गयी थी। सम्मेलन में जिन विषयों पर चर्चा होनी है उसमें क्रिकेट, पत्रकारिता, जल-जंगल-जमीन और जनांदोलन शामिल है। वर्तमान समय में पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियां विषयक सत्र में रामबहादुर राय, डॉ.वेद प्रताप वैदिक, कुमार केतकर, हरिवंश, रामशरण जोशी,पुण्य प्रसून वाजपेयी, प्रांजय गुहा ठाकुरता, ओम थानवी,जैसे नामचीन पत्रकार भाग लेंगे।

सामाजिक- सांस्कृतिक विषय से जुड़े सत्रों में अनुपम मिश्र, हर्षमंदर, प्रशांत भूषण, मेधा पाटकर जैसे लोगों के विचार सुनने को मिलेंगे। प्रभाष जोशी के प्रसंदीदा विषय क्रिकेट पर भी एक सत्र होगा जिसमें नायडु से धौनी तक के सफर की चर्चा होगी। क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी खासतौर से इस मौके पर अपना अनुभव बांटेंगे। तीसरे प्रेस आयोग की जरूरत पर एक मसौदा वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय ने तैयार किया है, उसे भी सम्मेलन के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रभाष प्रसंग के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष जस्टिस पी वी सांवत ने खास तौर पर एक आलेख भेजा है, जिसे प्रतिनिधियों के बीच वितरित किया जाएगा। शुभा मुद्दगल का गायन सुनने का आनंद भी प्रतिनिधि उठा सकेंगे। समापन के दिन गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा से राजेन्द्र माथुर की प्रतिमा स्थल तक पद यात्रा भी होगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...