अरुण सिंह, विनीत उत्पल, नरेश शर्मा, अमित कुमार, सैय्यद जैगम इमाम को शुभकामनाएं–
दैनिक जागरण, नोएडा में डिप्टी जनरल मैनेजर अरुण सिंह का प्रमोशन करके उन्हें जनरल मैनेजर बना दिया गया है। सहज और सरल स्वभाव के धनी अरुण सिंह पिछले पांच वर्षों से दैनिक जागरण में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनके बेहतरीन कार्य को देखते हुए दैनिक जागरण प्रबंधन लगभग हर वर्ष उनका प्रमोशन करता रहा है और अब वे जनरल मैनेजर जैसे सीनियर पद पर पहुंच गए हैं। दैनिक जागरण से पहले अरुण राष्ट्रीय सहारा में कार्यरत थे। अरुण सिंह सफलता की सीढ़यां यूं ही चढ़ते रहें, हम कामना करते हैं।
विनीत उत्पल ने देशबंधु के राष्ट्रीय संस्करण को बाय बाय कर दिया है। उन्होंने कुछ ही महीने पहले यहां बतौर जनरल डेस्क इंचार्ज ज्वाइन किया था। लांचिंग से पहले ज्वाइन करने के बाद और देशबंधु की लांचिंग कराने के बाद विनीत अब राष्ट्रीय सहारा, नई दिल्ली के साथ जुड़ गए हैं। उन्होंने यहां बतौर सीनियर सब एडीटर ज्वाइन किया है। विनीत देशबंधु से पहले आगरा से प्रकाशित अकिंचन भारत अखबार में जनरल डेस्क के इंचार्ज हुआ करते थे। बेहद तेज तर्रार पत्रकार विनीत उत्पल के उज्जवल भविष्य की हम कामना करते हैं।
अमर उजाला, जालंधर में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे वरिष्ठ पत्रकार श्री नरेश शर्मा ने अब दैनिक जागरण मेरठ का हाथ थाम लिया है। उन्होंने वहां सीनियर सब एडीटर के पद पर ज्वाइन किया है। वे लगभग 9 वर्षों से अमर उजाला, जालंधर में कार्यरत थे। उनके उज्ज्वल भविष्य की हम कामना करते हैं।











