नई दुनिया, रायपुर के नगर संवाददाता प्रवीण पाठक ने रायपुर से जल्द शुरू होने जा रहे न्यूज चैनल जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है। प्रवीण पाठक की रायपुर के युवा पत्रकारों में एक खास पहचान है। दैनिक हरिभूमि, रायपुर से जुड़कर अपने करियर की शुरुआत करने वाले पाठक को इस नई पारी के लिए बधाई। इसके अलावा एक खबर बिलासपुर से भी है। दैनिक भास्कर, बिलासपुर के सिटी चीफ विश्वेश ठाकरे भी अब जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में संवाददाता होंगें। उन्होंने अपना त्यागपत्र सौंप दिया है।
संभव है वे अगले माह से जी न्यूज ज्वाइन करेंगे। विश्वेश ठाकरे राज्य के कई प्रमुख अखबारों से जुड़े रहे हैं। पिछले एक दशक से वे सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।











