आई-नेक्स्ट, मेरठ के क्राइम रिपोर्टर सचिन त्यागी ने अब मेरठ में ही दैनिक हिंदुस्तान में बतौर सब एडीटर ज्वाइन कर लिया है। डीएलए, मेरठ के रवींद्र राणा ने भी मेरठ में ही दैनिक हिंदुस्तान में ज्वाइन कर लिया है।
पंजाब केसरी छोड़ने वाले कुलदीप हरियाणा में जो शाम का अखबार ला रहे हैं, उसका नाम अभी रखा गया है। यह सात जगहों से प्रकाशित होगा। हेड आफिस गुड़गांव होगा। अखबार के सितंबर आखिरी हफ्ते में मार्केट में आने के आसार हैं।
कुलदीप कुमार त्यागी ने दैनिक जागरण, मेरठ छोड़कर अब दैनिक हिंदुस्तान, गाजियाबाद में ज्वाइन कर लिया है। इनके साथ अमर उजाला, बरेली से अनुरोध भारद्वाज ने भी ज्वाइन किया है।
पंजाब केसरी, सिरसा के ब्यूरो चीफ संजय अरोड़ा को संस्थान ने सिरसा, फतेहाबाद और हिसार का प्रभारी बना दिया है।
दैनिक भास्कर, फरीदाबाद से दो खबरें हैं। यहां के ब्यूरो चीफ रहे नवीन धमीजा के बारे में खबर है कि उन्होंने अब आज समाज अखबार का दामन थाम लिया है। यहीं पर आठ वर्षों से कार्यरत सुकांत ने दिल्ली में बिजनेस भास्कर में आईटी हेड के पद पर ज्वाइन किया है।











