Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

फंस गई राडिया, पड़ गए छापे

: ट्राई के पूर्व चेयरमैन प्रदीप बैजल एवं ए राजा के रिश्‍तेदारों के घर पर भी छापोमारी : एक तमिल पत्रकार के घर भी छापा : सीबीआई ने 2जी स्पेक्ट्रम मामले में शिकंजा कसते हुए बुधवार को तीन दर्जन से ज्‍यादा स्‍थानों पर एक साथ छापा मारा. सीबीआई ने कॉरपोरेट लॉबीइस्‍ट नीरा राडिया के घर एवं कार्यालय सहित ट्राई के पूर्व चेयरमैन प्रदीप बैजल, वरिष्‍ठ तमिल पत्रकार कामराज एवं पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के रिश्तेदारों के घर तथा कार्यालयों पर रेड डाला. इस दौरान सीबीआई के हाथ कई महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज एवं जानकारी लगने की सूचना है.

: ट्राई के पूर्व चेयरमैन प्रदीप बैजल एवं ए राजा के रिश्‍तेदारों के घर पर भी छापोमारी : एक तमिल पत्रकार के घर भी छापा : सीबीआई ने 2जी स्पेक्ट्रम मामले में शिकंजा कसते हुए बुधवार को तीन दर्जन से ज्‍यादा स्‍थानों पर एक साथ छापा मारा. सीबीआई ने कॉरपोरेट लॉबीइस्‍ट नीरा राडिया के घर एवं कार्यालय सहित ट्राई के पूर्व चेयरमैन प्रदीप बैजल, वरिष्‍ठ तमिल पत्रकार कामराज एवं पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के रिश्तेदारों के घर तथा कार्यालयों पर रेड डाला. इस दौरान सीबीआई के हाथ कई महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज एवं जानकारी लगने की सूचना है.

सीबीआई की उप महानिरीक्षक विनीता ठाकुर ने कहा कि सीबीआई अधिकारियों ने दक्षिण दिल्‍ली के पॉश इलाके में स्थित राडिया के सैनिक फार्म हाउस के अलावा, बारखंम्‍भा रोड स्थित उसके कार्यालय पर छापा मारा. उन्‍होंने बताया कि छापेमारी का काम सीबीआई ने आज सुबह शुरू किया. जब तक पूरी तरह चीजों को खंगाल नहीं लिया जाता तब तक यह कार्रवाई जारी रहेगी.

नीरा के अलावा सीबीआई ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के पूर्व चीफ प्रदीप बैजल के नई दिल्‍ली स्थित घर पर भी छापा मारा है. प्रदीप बैजल दूरसंचार क्षेत्र के नियम कानून निर्धारण करने वाली संस्था भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के 2004 से लेकर 2008 तक चेयरमैन रहे हैं. रिटायर होने के बाद वह नीरा राडिया की कंपनी नोएसिस से भी करीब एक साल तक जुड़े रहे थे. बैजल से सीबीआई ने गत 23 नवंबर को भी इस मामले में पूछताछ की थी. 2जी घोटाले में फंसे पूर्व दूरसंचार मंत्री के वकील ने टाटा टेली सर्विसेज को मदद पहुंचाने के मामले में बैजल का जिक्र किया था.

चेन्‍नई में भी सीबीआई ने तमिल मैगजीन नक्‍कीरन के एसोसिएट एडीटर कामराज के घर पर छापा मारा है. कामराज डीएमके एवं ए राजा के करीबी बताए जाते हैं. सीबीआई ने पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा की बहन समेत उनके कई रिश्‍तेदारों के घर पर भी छापा मारा है. कई हवाला कारोबारियों के घरों पर भी सीबीआई ने रेड डाला है. सूत्रों का कहना है कि तमिलनाडु में 30 जगह तथा दिल्‍ली में 7 जगहों पर सीबीआई छापे की कार्रवाई चल रही है.

2जी स्‍पेक्‍ट्रम मामले में डीएमके नेता ए राजा ने बाजार दर से कम मूल्‍य पर स्‍पेक्‍ट्रम बेचने के आरोप लगने के बाद इस्‍तीफा दे दिया था. इसका खुलासा सरकार द्वारा टेप कराए गए नीरा राडिया के फोन के लीक होने के बाद हुआ था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. कुमार गौरव

    December 15, 2010 at 11:51 am

    इतने दिनों के बाद क्या इस छापे का क्या ओचित्य रह जाता है ? राजा के यहाँ भी छपा तब पडा जब शायद सी. बी. आई. को यह सिग्नल मिल गया होगा कि अब वहाँ कुछ मिलेगा नहीं आराम से छपा मारो .
    निरा राडिया को क्या ये अंदेशा नहीं रहा होगा कि सी बी आई रेड पड़ने वाली है ? और वह सभी दस्तावेज को सी बी आई के लिए छोड़ दी होगी ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...