Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

फर्जी चैनल तथा चिटफंड कंपनी का एमडी गिरफ्तार

जेएसवी नाम ने फर्जी चैनल चलाने तथा ठगी के मामले में जेएसवी ग्रुप के एमडी जितेंद्र सिंह गुर्जर को ग्‍वालियर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जितेंद्र पर दो हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मध्‍य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर के निवास पर पहुंचकर इस चैनल के संवाददाता और कैमरामैन ने बदतमीजी की थी.

जेएसवी नाम ने फर्जी चैनल चलाने तथा ठगी के मामले में जेएसवी ग्रुप के एमडी जितेंद्र सिंह गुर्जर को ग्‍वालियर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जितेंद्र पर दो हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मध्‍य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर के निवास पर पहुंचकर इस चैनल के संवाददाता और कैमरामैन ने बदतमीजी की थी.

इस घटना के बाद पुलिस ने इस चैनल की छानबीन शुरू कर दी, जिसमें इस नाम से किसी चैनल के रजिस्‍टर्ड न होने की बात सामने आई. तब एमडी जितेंद्र सिंह गुर्जर ने जेएसवी का माइक्र आईडी से हटाकर जी न्‍यूज (G News) के नाम से काम शुरू कर दिया. अभी ठीक से इसकी शुरुआत भी नहीं हो पाई थी कि जितेंद्र सिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि जेएसवी नाम की चिटफंड कंपनी ने जेएसवी चैनल का रिपोर्टर बनाने के लिए कई युवाओं से लाखों रुपये वसूले थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. मुकेश

    August 8, 2011 at 2:55 pm

    आदरणीय यशवंत जी……लगता है भडास की खबरों पर नज़र कुछ कमजोर हो गई है…..आपने जो ये ख़बर छापी है इसे गुजरे हुए तो जमाने हो गये………..और फिर जेएसव्ही नामक जिस चैनलकी आप बात कर रहे हैं,,,,,,,,,,वो तो कभी अस्तित्व में रहा ही नही.ं….बल्कि जेएसव्ही इंफोमीडिया…मध्य प्रदेश के आलावा अन्य प्रदेशों में tv 99 के नाम से चैनल प्रसारित कर रहा है…..और जो अभी भी डंके की चोट पर चल रहा है….और आगे भी चलता रहेगा…..किसी में दम नही है जो इस चैनल की जांच करा सके……

  2. brijesh

    September 19, 2011 at 12:32 pm

    यशवंत जी यह किसने कहा कि उक्त चैनल के रिपोर्टर और कैमरामैन ने नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर से बदतामिज़ी की थी…मैं बतौर टाइम टुडे(रीज़नल चैनल मप्र) घटना के वक्त बाबूलाल गौर के बंगले पर मौजूद था…
    दरअसल पूरा मामला यह था कि

    भोपाल के अशोका गार्डन स्थित अशोक बिहार कॉलोनी के मामले मे बाइट लेने टीवी 99 के रिपोर्टर और कैमरामैन वहां गए थे…दरअसल अशोक विहार वहीं कॉलोनी है जिसको 30 साल पहले भोपाल नगर निगम के कर्मचारियों के लिए प्लॉट आवंटित किए गए थे…और उन 500 प्लॉट मे से सिर्फ 80 प्लॉट ही नगर निगम के कर्मचारियों को मिल पाए…
    बाकी के प्लॉट पर नगर निगम के अधिकारी और नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर ने मिलीभगत कर प्राइवेट तौर पर बेच दिए…
    यहां तक कि बाद मे 20 सालों के दौरान बाबूलाल गौर के इस महाफर्जीवाडे के बारे मे भोपाल के जिस जिस पत्रकारों को बता चला गौर ने उनको भी बडे ही गुपचुप तरीके से एक एक प्लॉट फ्री मे दे दिये…जिन प्लॉट पर आज भी कई बडे और रसूकदार बंगले बना कर आज भी रह रहे हैं…

    बस जनाव टीवी99 के लिए खोजी कैमरामैन के हाथ गौर की काली करतूतों के यही पेपर हाथ लग गए….और इसी मामले मे अशोक विहार कॉलोनी…के रहवासियों..नगर निगम के कर्मचारियों..की बाइट लेने बाद वो बाबूलाल गौर की बाइट लेने पहुंचे तो…गौर ने ना सिर्फ बाइट देने से मना कर दिया…बल्कि उनसे गलीगलौच करते हुए कहा कि…
    यह क्या चीटी पकड़ कर ले आए….हाथी लाओ तक बाइट दूंगा….
    बल्की बंगले पर तैनात अपने गुंडों से उनके कैमरे से कैसेट छीनते हुए…लगे हाथों उन्हें धमकी भी दे ड़ाली…
    बस यही था पूरा मांज़रा……

    मैं यह सब इसलिए नहीं जानता कि टीवी99 के पत्रकार और कैमरामैन भोपाल इलेक्टॉनिक मीडिया के जानेमाने और सक्रीय पत्रकार हैं…बल्कि इसलिए कि घटना के वक्त मे भी बकौल टाइम टुडे वहां मौजूद था…और मेरे कैमरे ने यह सारा वाक्या भी कैद किया था…..

    इसलिये यशवंत जी अपसे गुजारिश है कि आगे से कोई भी खबर भड़ास पर तथ्यों की छानबीन के बाद ही प्रकाशित करें…..
    ब्रजेश जैन भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...