होशियारपुर। पत्रकारिता के नाम पर कथित तौर पर डरा-धमका कर डेढ़ लाख रुपये ऐठने के आरोप में सीआईए स्टाफ ने एक युवती सहित दो को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल कर लिया। स्थानीय मोहल्ला रहीमपुर के निवासी धर्मपाल पुत्र सीताराम ने सीआईए स्टाफ को एक शिकायत दी थी कि अनीता पुत्री प्यारे लाल निवासी अस्लामाबाद जो एक इंश्योरेंश कंपनी में कार्यरत थी, ने कुछ समय पहले उसे अपने रेलवे मंडी में स्थित कार्यालय में बुलाया था।
करीब 57 वर्षीय धर्मपाल ने बताया कि उक्त युवती ने उसके साथ गलत हरकतें कीं, जिसके बाद वह उसे डराने-धमकाने लगी कि वह एक अखबार की पत्रकार है, अगर उसने उसे रुपये नहीं दिए तो वह उसके खिलाफ अखबार में खबर छापकर उसे बदनाम कर देगी। शिकायतकर्ता का कहना था कि वह लंबे समय तक अपने एक अन्य साथी पुरुषोत्तम लाल पुत्र मलूक चंद निवासी गांव चखियारा थाना आदमपुर जिला जालंधर के साथ मिलकर कथित तौर पर ब्लैकमेल करने लगी और उससे करीब डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। शिकायत की जांच के बाद सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड भी हासिल कर लिया है। दोनों से और पूछताछ की जा रही है।












raj
December 8, 2010 at 11:30 am
Main Bhadas ke madhyam se batana chahunga ki desh ki rajdhani me hi abhi km se km 2 darjan farji channel aur lagbhag 200 farji patrakar ghum rahe hain. West delhi me hi aadha darjan channel chalanane ka dmbh bharte hue ugahi ki jati hai. Kahen to naam aur pata bhi bata dun.