Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

फर्जी मुकदमा लिखवाकर पत्रकार एवं शिक्षक को फंसाया गया!

औरैया जिले में स्थित अछल्‍दा रेलवे स्‍टेशन के कर्मचारियों ने खबर छापने से नाराज होकर एक पत्रकार एवं उसको समाचार उपलब्‍ध कराने वाले प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है. पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि पत्रकार की तलाश की जा रही है. इस घटना से पत्रकारों में रोष व्‍याप्‍त है.

औरैया जिले में स्थित अछल्‍दा रेलवे स्‍टेशन के कर्मचारियों ने खबर छापने से नाराज होकर एक पत्रकार एवं उसको समाचार उपलब्‍ध कराने वाले प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है. पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि पत्रकार की तलाश की जा रही है. इस घटना से पत्रकारों में रोष व्‍याप्‍त है.

जानकारी के मुताबिक अछल्‍दा रेलवे स्‍टेशन पर व्‍याप्‍त समस्‍याओं और गोरखधंधे को लेकर पत्रकार पीके पोरवाल उर्फ बबलू पोरवाल ने कई खबरें लिखी थीं. रेलवे स्‍टेशन पर आए दिन बुकिंग क्‍लर्क द्वारा यात्रियों से ज्‍यादा पैसा लिए जाने के आरोप भी लगते रहते थे. इसकी शिकायत दो यात्री राम प्रकाश एवं मु. सगीफ शेख सिद्दीकी ने अपनी शिकायत पंजिका पर दर्ज कराई थी. इसकी जांच के लिए रेलवे की एक टीम भी आई थी, जिसके बाद स्‍थानीय कर्मचारियों ने शिकायत करने वाले को धमकाया भी था.

पीके पोरवाल ने इसी आधार पर खबर प्रकाशित कर दी, जिसके बाद स्‍टेशन के अधिकारी एवं रेलकर्मी बौखला गए. इन लोगों ने पत्रकार एवं उनको खबर के बारे में जानकारी व सहयोग उपलब्‍ध कराने वाले प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्‍यापक प्रमोद कुमार के खिलाफ कई धाराओं में फर्जी तरीके से मामला दर्ज करा दिया. पुलिस ने भी तत्‍काल कार्रवाई करते हुए शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पत्रकार की तलाश की जा रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. satyadev prakash

    August 26, 2011 at 3:31 pm

    dhokhe ki boo aa rahi hai. aise kisi ke khilaf farjee FIR ho jayegi? railway wale patrakaro se panga lenge???

  2. Ajay Tripathe

    August 27, 2011 at 8:24 am

    Dhikkar hai Dist. Auraiya ke Press Reporter ko jo ek patrkar kee help karane ke liye ekjut na ho sake.

  3. Umakant Shukla

    August 27, 2011 at 8:28 am

    Patrkaro ka utpeedan ho raha hai aur press ke log hath par hath rakhe baithe hai.Jago auraiya ke soye hue patrkaro. Aj Porwal je ke sath hua kal ham sab ke sath hoga.

  4. Dr. B.P. Upadhayay

    August 29, 2011 at 11:20 am

    yadi pradesh me patrakaro ka utpeedan isi tarah hota raha to patrakaar bhai kathit utpeedan kartao se do-do haath karne ko vivash ho jayenge…kalam ki awaaj ko dabane se baaz aao varna tumhe dabane me der na lagegi….
    Dr. B.P. Upadhyay
    Rashtriya Adhykash
    Bhartiya Rashtriya Patrakaar Mahasangh
    Allahabad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...