रेडियो सिटी, दिल्ली एफएम स्टेशन के जनरल मैनेजर और रीजनल सेल्स हेड फिरोज अंसारी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां दो वर्षों से थे. उन्होंने मीडिया संस्थानों को तकनीकी सेवाएं देने वाली मीडिया सोल्यूशन कंपनी ‘स्योरवेव्स मीडियाटेक’ में रीजनल डायरेक्टर के पद पर ज्वाइन किया है. फिरोज रेडियो मिर्ची, ज़ी न्यूज, रीडर डाइजेस्ट में भी काम कर चुके हैं.
यूनआई टीवी में कार्यरत उत्तम बनर्जी ने सीएनईबी के साथ नई पारी शुरू की है. वे सीएनईबी में एसोसिएट प्रोड्यूसर बने हैं. उत्तम सीएनबीसी आवाज, प्रज्ञा, कोबरा पोस्ट में भी काम कर चुके हैं.











