
अर्पिता
इसमें लाइफ स्टाइल से लेकर सेलीब्रेटी के बारे में तमाम जानकारी उलब्ध कराई जाएंगी. फैशन का युवाओं में बड़ा क्रेज है. चमकती दमकती इस दुनिया की एक अलग पहचान है. जहां नाम, धन दौलत, ग्लैमर के साथ साथ एक जबरदस्त कंपीटिशन भी है. दिन में एक अरमान लिए इस ग्लैमरस दुनिया के दरवाजे पर आते तो हजारों युवा हैं लेकिन उस खास मुकाम तक कुख खास लोग ही पहुंच पाते हैं. ऐसे युवाओं का आधा अधूरा ज्ञान को कम्पलीट पैकेज के रूप में जानकारी प्रदान करने के लिए जल्द बाजार में आ रही है ‘एटेलियर क्रिएटिंग फैशन’ पत्रिका. अंग्रेजी की यह लग्जरी पत्रिका फैशन और लाइफ स्टाइल के उन तमाम पहलुओं को रेखांकित करेगी, जिसे आज तक मौजूदा पत्रिका छू तक नहीं पाई हैं. इस पत्रिका को ग्लैमरस और युवाओं को ज्ञानवर्धक बना रही हैं जानी मानी समाज सेवी व माडल अर्पिता बंसल. अपने क्रिएटिव अंदाज से इस पत्रिका को नया रूप देने में अर्पिता ने कोई कसर नहीं छोड़ा है.
पांच साल से माडलिंग के क्षेत्र से जुड़ी अर्पिता का यह सपना अब जल्द ही पूरा होने वाला है, जो उन्होंने सदियों पहले देखा था. वह कहती हैं कि एटेलियर में फैशन, आर्टिस्टों, माडलों का हब होगा, जिसमें फैशन की दुनिया तक पहुंचने का हर वो रास्ता होगा, जिस पर अमल कर युवा अपना कैरियर और सपना पूरा कर सकता है. एक सवाल के जवाब में अर्पिता ने बताया कि मैं सालों से इस क्षेत्र से जुड़ी हुई हूं. मुझे ऐसा लगता था कि बहुत कुछ ऐसी बातें हैं, जिस के बारे में लोगों को पता नहीं होता. जो माडल रैम्प पर अपना जलवा बिखेरती है, सचमुच में उनकी लाइफ स्टाइल क्या है? वे क्या खाती हैं, कैसे जीवन से तालमेल करती हैं, रैम्प पर चलने के दौरान किन किन बातों का ख्याल रखती हैं, अपने आप को कैसे फिट व संयमित रखती हैं? अब जल्द ही लोगों को इस बारे में सारी जानकारी होगी. इसके अलावा जो भी सेलीब्रेटी हैं उनके लाइफ स्टाइलों के बारे में तमाम जानकारी हम लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे.
आज के दौर में हर कदम पर कंपीटिशन है, लेकिन इस से डरना नहीं है? अर्पिता के अनुसार असल में मेरा कंपीटिशन खुद से है. क्योंकि जो खास पत्रिका ले कर मैं आ रही हूं, ऐसा बाजार में नहीं है, और मुझे लगता है कि ऐसे में मेरा कंपीटिशन खुद से है. मैं एक सपना लेकर इस पत्रिका को बाजार में ला रही हूं, इसे सफल बनाना और लोगों तक पहुंचाना ही मेरा मकसद है. एटेलियर पत्रिका की मैनेजिंग डायरेक्टर व एडिटर इन चीफ का पद एक जिम्मेदारी भरा है. इसे अर्पिता भी मानती है. लेकिन वह कहती हैं कि मैं परिवार, व्यवसाय, माडलिंग के साथ साथ जुड़ी रहती हूं. मेरा पांच साल का अनुभव मुझे परिवार, बिजनेस और शौक के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. तब मुझे एक नई जिम्मेदारी मिली है और मैं विश्वास के साथ कह सकती हूं कि इस में भी मुझे जरूर कामयाबी मिलेगी. प्रेस रिलीज












RIKKU
June 21, 2011 at 8:23 am
ye hai fasionn ka jalwa
एम. रिजवान कुरैशी
June 23, 2011 at 11:31 am
अर्पिता जी नमस्कार
आपको बहुत बहुत बधाई फैशन और माडलिंग पर नई पत्रिका ‘एटेलियर क्रिएटिंग फैशन’ बाज़ार में उतारने पर, इश्वर से प्रार्थना है आपको हर कदम पर सफलता मिले I
एम. रिजवान कुरैशी
पत्रकार
09917669862
karamvir
June 23, 2011 at 12:13 pm
congratulatin. for your magazine. definitly it will be differ from others. i am also going to launch a new lifestyle & a political magazine.
once again cong.
Kanhaiya Jha
June 23, 2011 at 3:45 pm
Written by Kanhaiya Jha 23 june,2011
Arpita Ji, sasriyekal
Apne fashion ke jalwa ko New Model ke liya ek sampurn Magzine ka murt roop dene ke liye hamare or se or tamam photographer ki or bahut bahut dhanvad.
Kanhaiya jha , Journalist cum Photographer
S.K Yadav,Faculty,Centre of Media Studies.University of Allahabad
June 25, 2011 at 12:48 pm
It seems to be really a different Fashion Magazine,After reading views of Arpitaji now curiosity generates to see its inaugural issue.Magazine ki safalta ke liye aapko meri dher saari Shubhkamnayen.One of our alumnus Mr D.N.Patel is associated with this magazine i extend my well wishes to him also.we are waiting ‘एटेलियर क्रिएटिंग फैशन’ at the stands.