
स्व. राकेश साहू
राकेश साहू की मौके पर मौत हो गयी, जबकि सेल्समेन उमेश कुशवाहा अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है. उमेश ने पुलिस को अपना बयान दे दिया है. बयान में क्या कहा है, इस पर आगे बात करेंगे. मध्य प्रदेश के जिला जबलपुर, जिसे संस्कारधानी के नाम से जाना जाता है, के दमोह नाका स्थित क्षेत्रीय बस स्टैंड के पास राकेश साहू की दुकान है. सोमवार की रात चार गुंडों ने दैनिक भास्कर के इस फोटोग्राफर पर कहर बरपाया. घटना के बाद से शहर के सभी पत्रकार दुखी हैं. पुलिस इस मामले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही थी लेकिन जब मृतक राकेश साहू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आयी तो मामला हत्या कर सबूत मिटाने का निकला. राकेश साहू की हत्या की खबर सुनते ही शहर के सारे पत्रकार इकट्ठा हो गए और दमोह नाका चौक पर लाश रखकर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन कर रहे इन लोगों ने जिला प्रशासन से गोहलपुर थाना प्रभारी समेत सभी स्टाफ को निलंबित करने और मृतक के परिवार को 15 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है. प्रदर्शन कर रहे लोगों के पास जिला कलेक्टर गुलशन बामरा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह भी पहुंचे लेकिन पत्रकारों की मांगों पर कोई ठोस जवाब न देने के कारण उन्हें पत्रकारों की नाराजगी का सामना करना पड़ा. पत्रकारों ने मृतक राकेश साहू का अंतिम संस्कार करने के बाद दमोह नाके पर अपनी मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया है. 28 अक्टूबर 2010 को पत्रकारों ने जबलपुर बंद करने का फैसला लिया है. इसका समर्थन सभी पार्टी और जनसंगठनों द्वारा दिया जा रहा है.

जबलपुर में चक्का जाम कर धरने पर बैठे आक्रोशित पत्रकार
प्रेस फोटोग्राफर राकेश साहू की जिन्दा जलाकर हत्या करने के बाद से शहर के सभी पत्रकारों में पुलिस प्रशासन के प्रति काफी गुस्सा दिखाई है. पत्रकारों का कहना है कि जब किसी राजनेता के साथ कोई घटना हो जाती है तो सारा प्रशासन फुर्ती दिखता है लेकिन आज पत्रकार के साथ ऐसी घटना हुयी है तो प्रशासन सोचने और विचार करने की बात कह रहा है. राकेश साहू का अंतिम संस्कार कर देने के बाद पत्रकारों ने दमोहनाका चौक पर अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ कर दिया है. इस धरना प्रदर्शन में गंगा पाठक (दैनिक भास्कर), अजित वर्मा (दैनिक जयलोक), रविन्द्र वाजपेयी (नई दुनिया), पंकज शाह (डीजी न्यूज़), अजय त्रिपाठी (स्टार न्यूज़), विश्वजीत सिंह (ईटीवी मप्र ), जीतेन्द्र रिछारिया (सहारा समय), फिरोज अहमद (साधना न्यूज़), आशीष शुक्ला (यश भारत) धीरज शाह (आजतक), गंगाचरण मिश्र (भास्कर टीवी), नालिंकांत वाजपेयी, सनत सिंह, अशोक बर्मन, कपिल खनेजा, मंगलेश्वर गजभिये, मदन सोनी, संजय राठोड, राजेश मालवीय, विनोद मिश्र , हरेन्द्र सिंह बब्बू, सौरब शर्मा, विनय सक्सेना, और अमरीश मिश्र सहित कई राजनैतिक संगठनों के लोग शामिल थे.
इस प्रकरण में पुलिस भी संदेह के घेरे में है. घटना के दो दिन पहले राकेश ने गोहलपुर थाने में खुद को जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट लिखवाई थी. लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की. सवाल है कि पुलिस किन लोगों के दबाव में थी. घटना वाले दिन गोहलपुर पुलिस थाना प्रभारी शिवेंद्र सिंह ने आरोपियों से लगातार बात की लेकिन घटना के बाद थाना प्रभारी ने उन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया. पुलिस विभाग इन सब बातों को सिरे से नकार रहा है. सूत्रों का कहना है कि आरोपी विशाल तिवारी, गोलू भटनागर, अतुल और भवानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इन सब आरोपियों को गोहलपुर थाना में न रखकर अधारताल थाना में पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है. लेकिन पुलिस ने इन आरोपियों के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है. सूत्रों का ये भी कहना है कि इनमे से एक आर.एस.एस कार्यकर्ता का पुत्र है. अब देखना है की भारतीय जनता पार्टी के शासन में पुलिस क्या इन आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही कर पाएगी या नहीं.

लाश में तब्दील राकेश साहू
राकेश साहू की हत्या से संबंधित खबर आज दैनिक भास्कर ने भी प्रमुखता से प्रकाशित की है. लेकिन खबर में कहीं यह नहीं लिखा है कि राकेश साहू दैनिक भास्कर या इस समूह के टैबलायड अखबार डीबी स्टार के फोटोग्राफर थे. दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर इस प्रकार है-
प्रेस फोटोग्राफर को गोली मारी फिर जिंदा जलाया
जबलपुर. जबलपुर के युवा प्रेस फोटोग्राफर राकेश साहू तथा एक अन्य युवक को सोमवार रात चार हमलावरों ने जिंदा जला दिया। हादसे में राकेश की मौत हो गई वहीं उमेश कुशवाहा नामक युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार रात चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राकेश की मौत पर दुख जताते हुए मामले की जांच कराने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक रात करीब 11 बजे राकेश साहू दमोह नाका बस अड्डे पर मौजूद अपनी दुकान पर उमेश कुशवाहा से बातचीत कर रहे थे। उसी समय चार युवक मौके पर पहुंचे और उमेश पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उमेश के वहां से भागते ही युवकों ने रिवाल्वर से राकेश को गोली मार दी।
गोली उसकी बाई पसली में एक तरफ से घुसकर दूसरे तरफ से निकल गई। राकेश के नीचे गिरते ही हमलावरों ने उन पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। करीबी दुकानदारों ने आग की लपटें देख फायर ब्रिगेड को सूचित किया। लेकिन हमलावरों ने जाने से पहले दुकान का शटर बाहर से गिरा दिया था। आग पर नियंत्रण पाने से पहले दुकान का काफी हिस्सा जल चुका था।
इस हमले में गंभीर रूप से घायल उमेश को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने पुलिस को चार लोगों के नाम बताए हैं। सूत्रों के मुताबिक चार युवकों ने मंगलवार को पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। हालांकि पुलिस ने देर रात तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की।
क्या था विवाद?
राकेश के छोटे भाई अमित के मुताबिक कुछ दिनों पहले दुकान के सामने मौजूद सुलभ काम्प्लेक्स के संचालक से उनका विवाद हुआ था। इस घटना से पहले क्षेत्र के कुछ आपराधिक तत्वों ने राकेश को धमकी दी थी जब उन्हें दुकान के सामने नाचने-गाने से रोका गया था। इस पर राकेश ने थाना प्रभारी से लेकर एसपी तक शिकायत की थी। परिजनों के मुताबिक हमले की आशंका देखते हुए राकेश ने कई बार पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
कड़ी कार्रवाई के निर्देश
इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में डीजीपी एसके राउत से बात कर जबलपुर के कलेक्टर व एसपी को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राकेश के परिजनों को आर्थिक मदद देने पर विचार किया जा रहा है।












विवेक
October 27, 2010 at 7:24 pm
लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहलाने वाली मीडिया के पत्रकार जब समाज में छुपी बुराइयों और गोरखधंधे को उजागर करने लगते हैं तो गन्दी नाली के कीड़े यानी गुंडे और दबंग लोगों को ये सब अच्छा नहीं लगता है और वो इन मीडिया के लोगों पर हमला करने लगते हैं ताकि वो समाज में हो रहे गोरखधंधे को उजागर न कर पाएं. पत्रकार जब इन सब बातों से नहीं डरता है और वो आगे भी इन गुंडे और दबंगों के गोरखधंधे को जनता के सामने लाता है तो इन गंदे नाली के कीड़े उनको जान से मारने से भी नहीं चूकते हैं.
om prakash gaur
October 27, 2010 at 9:03 pm
देश में सिर्फ गुंडा राज चल रहा है. कानून इतना लचर है कि कानून के मुताबिक कार्रवाही का मतलब है गुंडों को संरक्षण. गुंडों को धमकी के अनुरूप अगला अपराध करने का मौका देना. गुंडा पहले धमकता है. शिकायत करने पर चाकू मारने की चेतावनी देता है. धामी की उन्देखी कर पुलिस में शिकायत करो तो चाकू घौप देता है और फिर धमकी देता है कि शिकायत की हत्या कर देगा. साहस जुटा कर कर शिकायत कर दो तो वह सही में वैसे ही मार डालता है जैसे राकेश साहू को ख़त्म कर दिया. क्या कानून पुलिस को पहली शिकायत पर ही इतना करने और सोचने का अवसर नहीं देता है कि गुंडों को पहली शिकायत पर ही इतनी प्रभावी कार्रवाही करने दे कि गुंडा आगे की करतूत यानि अपराध को अंजाम ही न दे पाए. या उस बारे में सोचने तक का दुस्साहस नहीं कर पाए. अगर कानून ऐसा प्रभावी नहीं तो उसे तत्काल बदला जाना चाहिए. और अगर कानून होने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाही नहीं की है तो अपराधियों से पहले सम्बब्धित पुलिस वालों को तत्काल फांसी पर चढ़ा दिया जाना चाहिए. ओम प्रकाश गौड़ भोपाल मो- ०९९२६४५३७००
Ravi Thakur
October 28, 2010 at 4:04 am
in bhaskar walo ko kya hua ….. apne patrkaro ke jinda rhte huye to naam bade akhro me chapte hai…. agar koi mar jaye to apna naam tak nhi dete……
lali patrika
October 28, 2010 at 4:37 am
aaj hum sab ko is baat ka dhyaan rakhna hoga ki humare aage peeche bhi koi hi jo humare jaane ke baad akele ho jayenge isliye kaam waisa hi karo jisme jaan ko khatra na ho.raha sawal gundon ka to damoh naka me kabhi bhi shanti nahi rahi aay din vivad hote rehte hi.police man sirf yahan vasooli ke liye aapni duty lagwate hi or ti ko hissa milta hi. jabalpur ke journalist aaj jis tarah se ek hue hi wo tareef ke kabil hi aise hi aage bhi ekjut rahe me yahi dua kart hoon.
lali photojournalist patrika
M. Abbas Ahmad
October 29, 2010 at 1:46 am
Rakesh ki mout par sarkar ko inke pariwar ki aarthik sahyta karni cahiye. saath hi paribar men kisi ko sarkari noukri milni chaiye. ghtna bhut hi dukhad hai.our aage press ki surkcha ko lekar koi bises kanoon banaya jaae. jisse press par atyacharo par lagam lage.
sanjay choudhary
October 29, 2010 at 7:15 am
KAL TAK PHOTO UTARENE BALA KUD PHOTO BAN GYA ……..
Behad sakriyta,tazee se kam ko anzam dene bala yuva press photographer,rakesh ko ajj media karmiyo ne ake moun rally nikal kr srdhanjalli de,25th rat ko ghati iss ghatna ne jabalpur ke sare patrkaro,press photographer,ur elac. media ko annder se hila kr rakh diya………..
jela prasahasan ur police ki udaseenta ne KARWA CHOUTH ke rat ake ghar k liye chand ko kala kr diya,
pr fir ve patrakaro ne appne gusse ur akkrosh ko dawate hue” jabalpur band” ke nirnaye ko tal kr jela prasahasan ur police ko sochne pr mazboor to kr hi diya ki kalam ke sipahee,media ke log ” SHOW MUST GO ON ” pr hi visbash krte hain ………SANJAY CHOUDHARY ,MEMA JABALPUR